भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों जम्मू कश्मीर में हैं और इंडियन आर्मी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। इनकी तैनाती उग्रवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोरा में की गई है, जहां वे लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद उपाधि) के पद पर कार्यरत हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप के बाद क्रिकेट से ब्रेक लेकर सेना के साथ कुछ महीने काम करने की इच्छा जताई थी। धोनी की इस इच्छा को इंडियन आर्मी  मंजूरी दी और धोनी इसके बाद पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा बन गए। यह बटालियन एक विक्टर फोर्स का हिस्सा है। इस दौरान होने वाली ट्रेनिंग के दौरान का धोनी का एक वीडियो आजकल वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में धोनी साथी सैनिकों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें की धोनी वहां पर 15 दिन तक ड्यूटी करेंगे और 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस भी वहीं मनाएंगे।

बताया जा रहा है कि अपनी ट्रेनिंग के दौरान धोनी कुल 19 किलो वजन लेकर पट्रोलिंग करेंगे। इसमें उनकी वर्दी, एके 47 और सामान का वजन शामिल है। इस दौरान धोनी के पास तीन मैगजीन जिसका वजन पांच किलो, वर्दी तीन किलो, जूते दो किलो, तीन से छह ग्रेनेड चार किलो, हेल्मेट एक किलो, बुलेटप्रूफ जैकेट चार किलो सामान रहेगा। जिनका कुल वजन 19 किलो है।