भाजपा मुख्यालय में एक शख्स ने पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
भाजपा मुख्यालय में एक शख्स ने पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका जूता

चुनावों में हर पल खबरें बदलती रहती हैं। आज एक तरफ जहाँ दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र हिन्दुस्तान के लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण की गहमागहमी चल रही है वहीं दूसरी तरफ एक खबर ने सबका ध्यान खींच लिया। यह खबर है भाजपा द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जूतेबाजी का।

जी हाँ भाजपा हेडक्वार्टर में अभी से कुछ देर पहले पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य जीवीएल नरसिम्हा राव प्रेस को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनके ऊपर जूता फेंका गया है। बता दें की कल भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने पर जीवीएल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान उस हॉल में मौजूद एक शख्स ने जूता फेंका। इसके बाद वहां पर उपस्थित लोगों ने उस शख्स को पकड़ लिया है।

बताया जा रहा कि जूता फेंकने वाला शख्स कानपुर का रहने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह शख्स हॉल में सबसे आगे बैठा था।  इस दौरान जैसे ही जीवीएल नरसिम्हा राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू किया उसी दौरान शख्स ने जीवीएल पर जूता फेंक दिया। हालांकि, जीवीएल इस हमले से बाल-बाल बच गए और शख्स का जूता माइक से टकरा के दूसरी तरफ चला गया। इस हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंपा दिया।

आरोपी शख्स के पास से एक विजिटिंग कार्ड मिला जिससे पता चला है की उस शख्स का नाम शक्ति भार्गव है और वो कानपुर का रहने वाला है। अभी तक शख्स द्वारा जूता फेकने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन पर जूता फेंकने वाले शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है।

GO TOP