3 लड़कों संग लड़की सहमति से बना रही थी सम्बन्ध, वीडियो बनाने पर किया 12 पर रेप का केस

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
3 लड़कों संग लड़की सहमति से बना रही थी सम्बन्ध, वीडियो बनाने पर किया 12 पर रेप का केस

19 साल की एक ब्रिटिश लड़की का एक मामला सामने आया है जिसमे उसने 12 लड़कों पर रेप करने का आरोप लगाया है। खबरों के अनुसार यह ब्रिटिश लड़की एक रिसॉर्ट में पार्टी करने गई थी जहाँ उसने अपने साथ 12 लड़कों द्वारा रेप करने का आरोप लगाया है। हालांकि बाद में इस लड़की ने अपना आरोप वापिस ले लिया और अपने द्वारा दिए गए इस बयान से भी मुकर गयी है।    

पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की ने बदला लेने के लिए रेप केस किया था। पुलिस का कहना है कि ब्रिटिश लड़की ने बताया कि वह तीन लड़कों के साथ अपनी सहमति से संबंध बनाने को तैयार हुई परन्तु लड़कों ने ज़बरदस्ती वीडियो बना लिया। जिसका बदला लेने के लिए उसने उनपर केस किया था।

17 जुलाई को यह घटना हुई थी। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसका रेप करने के बाद सेक्स वीडियो ऑनलाइन शेयर कर दिया। आरोपी 12 इजरायली लड़कों को पहले गिरफ्तार किया गया था उसके बाद पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी। सभी लड़के रिहा होने के बाद इजरायल चले गए।  

झूठा मुकदमा करने के लिए। लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया। 12 लड़कों पर इस लड़की ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। लड़की के वकील ने कहा है कि अभी भी लड़की पीड़ित है क्योंकि रिवेंज पॉर्न का उसे शिकार बनाया गया।

हलाकि वीडियो में पुलिस ने लड़की को सहायता के लिए आवाज उठाते नहीं पाया है जबकि वीडियो में लड़की हसती हुई दिखाई दे रही है। उसे इसी आधार पर झूठा मुकदमा करने का आरोपी पाया गया है।

GO TOP