भारत से भागकर मलेशिया में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे विवादित मुस्लिम धर्म उपदेशक जाकिर नाइक ने मलेशिया में भी अपनी हरकतें छोड़ी नहीं है। हाल ही में उन्होंने मलेशिया में रह रहे हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था जिसके बाद अब उनके खिलाफ मलेशिया सरकार ने कार्रवाई की है। मलेशिया सरकार ने जाकिर नाइक पर सार्वजनिक उपदेश देने पर रोक लगा दी है। अब जाकिर मलेशिया के किसी भी स्थान पर कोई सार्वजनिक उपदेश नहीं दे सकते हैं।

गौरतलब है की मलेशिया के पीएम मोहम्मद महातिर ने विवादित उपदेशक और मनी लॉन्ड्रिंग केस में वांछित जाकिर नाइक को भारत प्रत्यर्पित न करने पर अड़े हुए थे। पर अब जाकिर नाइक उनके देश के लिए ही सिरदर्द बन गया है। भारत ने कई बार मलेशियाई सरकार से जाकिर को प्रत्यर्पित करने का आग्रह किया है जिसे अभी तक मलेशियाई पीएम ने ठुकरा दिया है।

बहरहाल मलेशिया में ये सब बखेड़ा तब खड़ा हुआ जब जाकिर नाइक ने यह कह दिया की मलेशियाई हिन्दू मलेशिया के पीएम के बजाय भारतीय पीएम मोदी के ज्यादा वफादार हैं। जाकिर के इस बयान पर मलेशियाई सरकार के अंदर के लोगों ने भी तीखी प्रक्रिया दी। मलेशियाई सरकार के मानव संसाधन मंत्री एम. कुलसेगरन ने कहा कि वह मुस्लिम उपदेशक डॉक्टर जाकिर नाइक के मलेशिया में रह रहे हिंदुओं के खिलाफ कथित उकसावे का मुद्दा कैबिनेट बैठक में उठाएंगे।

अब जब जाकिर को मलेशिया में सार्वजनिक उपदेश देने से प्रतिबंधित कर दिया है और उसका असली चेहरा सबके सामने आ गया है तब यह देखना दिलचस्प होगा की मलेशिया पुनः जाकिर के भारत प्रत्यर्पण पर विचार करता है या नहीं।