विराट कोहली का महेंद्र सिंह धोनी को स्पेशल सैल्यूट, क्या आज धोनी लेंगे संन्यास?

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
विराट कोहली का महेंद्र सिंह धोनी को स्पेशल सैल्यूट, क्या आज धोनी लेंगे संन्यास?

खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। टीम इंडिया में बने रहने के लिए भी फिटनेस लेवल सबसे अहम है। लेकिन लगातार सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को पूरी तरह से फिट रहना एक बड़ी चुनौती रहती है। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस बड़े चैलेंज को बखूबी स्वीकार किया है साथ ही पूरी टीम को भी इस कसौटी पर खरा उतारने का प्रयास किया है।

गुरुवार को विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद किया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में वे दोनों क्रीज पर हैं। इसमें विराट जीत का जश्न मनाते दिख रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह धोनी को बल्ले से सैल्यूट कर रहे हैं। कोहली ने साथ ही लिखा है, 'वो मुकाबला जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। खास रात, इस शख्स ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।' उन्होंने अपने ट्वीट में धोनी @msdhoni को भी टैग किया है।

बता दे कि यह तस्वीर 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप की है। मोहाली में 27 मार्च 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में कोहली ने नाबाद 82 रन बनाए थे और यह मैच भारत ने 6 विकेट से जीता था। इस मैच में फिनिशर धोनी ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जेम्स फॉकनर को चौका जड़ दिया जिससे भारत की जीत हुई थी।

भारत ने इस मैच के बाद सेमीफाइनल में स्थान बनाया था। विराट ने अपनी पारी के दौरान 5वें विकेट के लिए धोनी के साथ नाबाद 67 रनों की साझेदारी की थी जिसमे विराट को मैन ऑफ द मैच दिया गया। परन्तु मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत को 7 विकेट से हार मिली थी।

बहरहाल विराट के इस ट्वीट ऐसी अटकलें लगाई जा रही है की आज धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। आज शाम साथ बजे धोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया है। इस वजह से इन अटकलों को हवा मिल रही है। देखना दिलचस्प होगा की क्या महेंद्र सिंह धोनी आज अपने बैट और ग्लब्स हमेशा के लिए रखने वाले हैं!

GO TOP