मुंबई: ऑटो में बैठी महिला के सामने, ड्राइवर मोहम्मद शकील ने किया मास्टरबेशन

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
मुंबई: ऑटो में बैठी महिला के सामने, ड्राइवर मोहम्मद शकील ने किया मास्टरबेशन

देश में महिलाएं कही भी सुरक्षित नहीं हैं, इसका अंदाजा तो आए दिन किसी ने किसी कोने से आने वाली अपराध की खबरों से लगाया जा सकता है। हाल ही में मुंबई के मलाड से एक ऐसा मामला समाने आया जिसे सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महिला के सामने मास्टरबेट करने के आरोपी ऑटोरिक्शा ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

बता दें की यह घटना 1 सितंबर को घटी है। ऑटोरिक्शा ड्राइवर की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद शकील अब्दुल कादर मेनन के रूप में की गई है। वह मुंबई में ऑटो चलाता है और मलाड का ही रहने वाला है। इस बात की जानकारी ANI न्यूज़ के ट्वीट कर के दी है।

आज तक की खबर के अनुसार, महिला ने अपने घर जाने के लिए ऑटो लिया था। महिला के ऑटो रिक्शा में बैठने के बाद ड्राइवर उसे देखकर चलते रिक्शा में मास्टरबेशन करने लगा। महिला ने उसकी गंदी हरकत को देख ऑटो रुकवाया और उस रिक्शा से उतर गई। वह महिला वहां से वह सीधा मलाड पुलिस थाने पहुंची, जहां उसने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शकील को मोलेस्टेशन के आरोप केस दर्ज कर ल‍िया। पुलिस ने जब  इन्वेस्टीगेशन की तो पता चला की मोहम्मद शकील ने ऐसी कई हरकतें पहले भी की हैं। पुलिस को मलाड, गोरेगाँव इलाकों के ऑटो वालों से पूछताछ के आधार पर शकील की शिनाख़्त हुई, उसका पता मिला और उसे पुलिस ने धर दबोचा।

GO TOP