भारत के लोग दुनिया के अलग अलग जगह पर जाकर भारत का नाम रोशन कर रहे है। ठीक इसी तरह की कहानी उत्तर प्रदेश के दीपक राज गुप्ता की है जो कारों की धुलाई करने के बाद आज ऑस्ट्रेलिया में MLA बन चुके है। बता दे की दीपक राज गुप्ता ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई कैपिटल टेरिटरी (ACT) विधानसभा में पहले भारतीय-आस्ट्रेलियाई सदस्य के तौर पर शपथ ली।

आपको बता दें की दीपक ऐसे पहले भारतीय व्यक्ति है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली है। दीपक ने यह शपथ भगवद् गीता पर हाथ रखकर ली है। ACT विधानसभा में भगवद् गीता के साथ शपथ लेने वाले गुप्ता पहले निर्वाचित सदस्य हैं। इससे पहले आमतौर पर यहाँ बाइबिल के जरिए शपथ ग्रहण होता था। शपथ लेने के बाद उन्होंने भगवद् गीता को असेंबली को सोविनियर (निशानी) के रूप में गिफ्ट कर दिया।

दीपक के भाई कर्नल अनिल राज ने बताया की, “दीपक ने ऑस्ट्रेलिया में काफी संघर्ष किया। दीपक 1986 में ऑस्ट्रेलिया पढ़ने गए थे। उस दौरान अपनी फीस भरने के लिए कारों की धुलाई से लेकर रेस्टोरेंट में भी काम किया। दीपक को साल 1991 में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की जॉब मिली। इसके बाद उन्हें डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस में एग्जीक्यूटिव अफसर की सरकारी नौकरी मिली।"

अनिल राज के मुताबिक, अब दीपक Gungahlin विधानसभा सीट से चुने गए हैं। इससे पहले 2016 के चुनाव में भी वे इसी सीट से चुनाव लड़े थे और दूसरे नंबर पर रहे थे। 2016 में इस सीट से जो विजेता रहा उसने हाल में इस्तीफ़ा दे दिया, इसलिए दीपक राज गुप्ता नियमों के मुताबिक क्षेत्र के विधायक बन गए।