मनुष्य जिस तरह नई नई तकनीकों का आविष्कार कर रहा है उसका सकारात्मक उपयोग मनुष्य को एक नई ऊचाई की ओर ले जा सकता है परन्तु उसका दुरुपयोग खतरनाक भी साबित हो सकता है। वीडियो कालिंग अपने व्यवसाय एवं रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए बेहद ही फ़ायदेमंद है वही इसका दुरुपयोग खतरनाक भी है। ऐसा ही एक वाक्या मुंबई में हुआ है जिसमे एक शख्स ने महिला को स्काइप पर कॉल किया और उसके सामने हस्तमैथुन करने लगा।

सूत्रों के अनुसार मुंबई महाराष्ट्र में स्थित खार थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ यह घटना घटित हुई है। महिला जब अपने घर पर अकेली थी तब उसे किसी अनजान नंबर से स्काइप पर एक वीडियो कॉल आया जिसे अटेंड करने पर कोई शख्स अपना प्राइवेट पार्ट लेकर सामने खड़ा था। प्राइवेट पार्ट दिखाने के बाद वह महिला के सामने हस्तमैथुन भी करने लगा। महिला ने हिम्मत करके स्क्रीन का स्नेप शॉट लिया और महिला ने ट्वीटर के माध्यम से मुंबई पुलिस को सूचना दी।

मुंबई पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को थाने में बुलाया और FIR दर्ज कर ली है। मुंबई पुलिस ने अनजान युवक के खिलाफ महिला का अपमान और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने FIR दर्ज करके बताया कि इस तरह का यह पहला मामला है। महिला ने एक अन्य ट्वीट करके मुंबई पुलिस को और अन्य ट्विटर यूजर्स को धन्यवाद दिया।