पाक ने पकड़ा कथित भारतीय जासूस; सबूत में दिखाई लक्स कोज़ी बनियान

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
पाक ने पकड़ा कथित भारतीय जासूस; सबूत में दिखाई लक्स कोज़ी बनियान

कुलभूषण जाधव के मामले में हार का मुंह देखने के बाद एक बार फिर से पाकिस्‍तान नापाक हरकत करने में जुट गया है। अब पाकिस्‍तान ने फिर से दावा किया है कि उसने एक भारतीय जासूस को गिरफ्तार किया है। इस दावे को लेकर पाकिस्तान के तरफ से कुछ सबूत भी दिखाए गए हैं। पर इन्हीं सबूतों की  वजह से पाकिस्तान का अब मजाक भी उड़ाया जा रहा है।

दरअसल कल जब पाकिस्तान ने यह दावा किया की उसने भारतीय जासूस पकड़ लिया है तब पाकिस्तान की तरफ से इस दावे को सही साबित करने के लिए सबूत दिखाए गए वो थे एक भारतीय ब्रांड के बनियान।  जी हाँ भारतीय ब्रांड लक्स कोजी का बनियान उस युवक ने पहन रखा था जिसे पाकिस्तान भारतीय जासुस बता रहा है।

पाकिस्तान ने इस बनियान के स्टिकर जिसपर मेड इन इंडिया और लक्स कोजी लिखा है की तस्वीरें भी तथ्य के तौर पर दिखाई। जब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो लोगों ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। ना सिर्फ भारतीय लोगों ने बल्कि पाकिस्तानी लोगों ने भी इस लक्स कोजी वाले सबूत का मजाक बनाना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने कहा की खाड़ी देशों में सस्ते रेट पर बहुत सारे भारतीय कपड़े मिलते हैं।  इसे कोई भी ले सकता है। मेरे आधे कपड़े भी भारतीय हैं तो क्या मुझे भी भारतीय जासूस बत्रा दोगे? एक दूसरे यूजर ने कहा की अगर भारतीय सामान की वजह से वो भारतीय जासूस हो गया तो सभी पाकिस्तानी भारतीय प्याज खाते हैं तो क्या वो सभी भारतीय जासूस हो गए ?

GO TOP