TikTok की स्टार अब भाजपा की तरफ से हरियाणा में लड़ेंगी चुनाव, इनके वीडियो मचा रहे हैं धूम

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
TikTok की स्टार अब भाजपा की तरफ से हरियाणा में लड़ेंगी चुनाव, इनके वीडियो मचा रहे हैं धूम

TikTok का क्रेज लोगो में जमकर छाया हुआ है। बता दे कि इसी के चलते बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक TikTok स्टार को टिकट दे दिया है। टिकट मिलते ही उनके फॉलोवर और अधिक बढ़ गए हैं। हरियाणा की बीजेपी नेता सोनाली फोगाट पहले से ही TikTok स्टार हैं। इन दिनों सोनाली TikTok पर खूब सक्रिय रहती हैं। वो चर्चित टीवी और फिल्म अभिनेत्री भी हैं। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2019 के लिए सोनाली को आदमपुर विधानसभा से टिकट दिया है। लोग टिकट मिलने के बाद उन्हें बधाइयाँ भी दे रहे हैं।

हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में सोनाली को टिकट मिलते ही उनके फॉलोवर्स की संख्या अचानक बढ़ गई। अपने करियर की शुरुआत सोनाली ने बतौर टीवी एंकर की थी। फिर बाद में सोनाली ने एक्टिंग में कदम रखा था। सोनाली ने फिल्मों में भी काम किया और वह टीवी के सीरियल्स में भी नजर आईं।

बता दें कि वर्तमान में हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सोनाली फोगाट की शादी हो चुकी है। परन्तु हाल ही में उनके पति की रहस्यमय परिस्थिति में मृत्यु हो गई।

पिछले सात-आठ साल से सोनाली बीजेपी में सक्रिय हैं। इस समय वे बीजेपी महिला मोर्चा की नेशनल वर्किंग कमेटी की भी सदस्य हैं।

GO TOP