भारतीय टीम के क्रिकेटर हरभजन सिंह को हर कोई जानता है। वह अपने स्पिन गेंदबाज़ी  के लिए जाने जाते है।  हरभजन सिंह को कई ऑफ स्पिनर अपना आदर्श मानते है। वह अभी भारतीय टीम में नही है परंतु वह सुर्ख़ियो में बने रहते है। वह इन दीनो एक वायरल गर्ल के स्पिन अंदाज के लिए चर्चा का विषय बने हुए है। यह लड़की हुबहु हरभजन सिंह की तरह गेदबाजी एक्शन करती है। इसे आप वीडियो में देख सकते है।

अपने ट्विटर हेंडल पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस लड़की की वीडियो शेयर किया है  जिसमे यह लड़की हरभजन सिंह की तरह स्पिन अंदाज में गेदबाजी करती नजर आ रही है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस लड़की ने आकाश चोपड़ा को सेंड किया है।

इस वीडियो के वेकग्राउड में आकाश चोपड़ा ने कमेंट्री का तड़का भी लगाया है। वह इस लड़की की तारीफ देशी अंदाज में कर रहे है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे बउमारह जैसा भी बता रहे है। लड़की के गेंदबाज़ी की तारीफ हो रही है।

एक यूजर्स ने लिखा की “इसे एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतारा जाए तो हैट्रिक लग जाये। वहीं कुछ यूजर्स को इस लड़की की गेंदबाज़ी निखिल चोपड़ा और देबाशीश मोहती जैसी लग रही है।