सोशल मीडिया से फेमस हुई इस मशहूर पाकिस्तानी मॉडल का उसके भाई ने गला घोट के कर दी थी हत्या

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
सोशल मीडिया से फेमस हुई इस मशहूर पाकिस्तानी मॉडल का उसके भाई ने गला घोट के कर दी थी हत्या

15 जुलाई 2016 के दिन पाकिस्तान की प्रसिद्ध मॉडल कंदील बलोच की हत्या हो गई थी। इस हत्या को अब तीन साल गुजर चुके है। कंदील बलोच एक पाकिस्तानी मॉडल थी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर करती थी साथ ही सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर खुल कर बात करती थी। अपने विवादित बयान के कारण वो हमेशा सुर्ख़ियों में रहती थी।

कंदील बलोच का निकाह उनकी 17 वर्ष की उम्र में आशिक हुसैन के साथ 2008 में हुआ था। शादी के बाद उन्होंने एक बेटे को भी जन्म दिया था और वर्ष 2010 में आशिक और कंदील दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। एक दूसरे से अलग होने का कारण उन्होंने पति के द्वारा मारपीट करना बताया था। वो 2010 के बाद से अपना जीवन अकेले ही व्यतीति कर रही थी।

कंदील बलोच को उसी के भाई वसीम ने मारा था। कंदील सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती थी जिसके कारण कंदील के परिवार की बदनामी हो रही थी और कंदील का पूरा परिवार कंदील पर मॉडलिंग छोड़ने और सोशल मीडिया से हटने के लिए दबाव बना रहा था परन्तु कंदील नहीं मान रही थी। इन सब बातों को देखते हुए कंदील के भाई वसीम ने गला घोट कर कंदील की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वसीम फरार हो गया था परन्तु जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।

कंदील अपने बोल्ड अंदाज़ के लिए जानी जाती थी। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के अनुसार कंदील पाकिस्तान के लोगों के बीच इतनी फेमस हो चुकी थी विकिपीडिआ पर उन्हें इतनी बार सर्च किया था की इस सर्च के कारण उनका विकिपीडिया प्रोफाइल चौथे नंबर पर आ गया था। कंदील अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विवादित बयान देकर हमेशा सुर्ख़ियों में रहती थी।

ग़ौरतलब है कि फिल्म बादशाहो के गाने 'मेरे रश्के कमर' को इंडिया और पाकिस्तान में फेमस करने में भी इन्ही मोहतरमा का हाथ है। इन्होने इस फिल्म में यह सांग रिलीज़ होने से पहले कार में इसी गाने पर एक बोल्ड डांस किया था। और इस बोल्ड डांस को देखने के बाद यह गाना भारत में फेमस हुआ था।

2016 में टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा था तब भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले उन्होंने एक विवादित बयान दिया था जिसमे कंदील ने कहा था कि "अगर पाकिस्तान की टीम इंडिया को हरा देती है तो वह उनके लिए स्ट्रिप डांस करेगी।" पर वह मैच इंडिया जीतती है और कंदील ने इंडियन फैंस के लिए स्ट्रिप डांस किया था।

कंदील ने तो पीएम मोदी को भी ट्रोल किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो बनाया और उसमे पीएम मोदी के लिए कहा 'मोदी जी, आपका चाय का बिजनेस कैसा चल रहा है? आपका जो चाय का ढाबा है रेलवे स्टेशन के साथ, मुझे उम्मीद है कि वो बहुत अच्छा चल रहा होगा।' इस वीडियो के बाद वे और सुर्ख़ियों में आ गई थी।

कंदील ने तो पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री एवं तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चेयरमैन इमरान खान के लिए भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में कंदील ने इमरान को प्रोपोज़ किया था साथ ही यह भी कहा था कि अगर इमरान उनसे शादी करने के लिए राजी होते है तो वह शोबिज, सिंगिंग और एक्टिंग सब कुछ छोड़ देगी।

अपने जीवन के अंतिम दिन 15 जुलाई 2016 को भी कंदील ने अपना अंतिम फेसबुक स्टेटस अपडेट किया था। इस पूरे पोस्ट में कंदील ने लिखा था "उन्हें भले ही कितनी बार भी हराने की कोशिश की जाए लेकिन वह एक लड़ाके की तरह जवाब देंगी। कंदील बलोच वन वुमेन आर्मी है।" समाज में बुरा व्यवहार सहन कर रही उन महिलाओं और लड़कियों के लिए कंदील बलोच एक प्रेरणा है।

GO TOP