वर्ल्ड कप में अपने जलबे बिखेरने वाली इन 5 खूबसूरत महिला एंकरों के क्रिकेटरों से भी ज्यादा हैं फैंस

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
वर्ल्ड कप में अपने जलबे बिखेरने वाली इन 5 खूबसूरत महिला एंकरों के क्रिकेटरों से भी ज्यादा हैं फैंस

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का खुमार दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के सर पर चढ़कर बोला। इस क्रिकेट महाकुंभ में जिस तरह लोग क्रिकेटरों के दीवाने है उसी तरह होस्ट करने वाली महिला एंकर के भी लोग दीवाने है। आइये जानते है इन्हीं 5 प्रसिद्ध महिला एंकर के बारे में।

मयंती लैंगर

स्टार स्पोर्ट्स में काम करने वाली मयंती लैंगर ने क्रिकेट के साथ कई बड़े टूर्नामेंट भी कवर किया है। इन्होंने फीफा फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ क्रिकेट विश्वकप भी कवर किया है। मयंती लैंगर की शुरू से ही फुटबॉल में रूचि रही है और जब वह यूएस में अपनी पढाई को पूरी कर रही थी तब उन्हें फीफा फुटबॉल कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ। भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं मयंती लैंगर और विश्वकप में आईसीसी ने उन्हें अपना रिप्रेजेंटेटिव बनाया है।

ऋद्धिमा पाठक

इंजीनियरिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली ऋद्धिमा पाठक इंडियन मॉडल, एक्ट्रेस और वॉइस आर्टिस्ट के बाद टीवी प्रेजेंटर बनीं है। इन्होने टेन स्पोर्ट्स और स्टार स्पोर्ट्स जैसे चैनलों पर कई तरह के टूर्नामेंट के शो को होस्ट करने के बाद विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। ऋद्धिमा का जन्म झारखंड के रांची जिले में हुआ है और इन्होंने अपनी पढाई पुणे यूनिवर्सिटी से की है। ऋद्धिमा ने अमेरिका के किसी कॉर्पोरेट हॉउस में एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया है। ऋद्धिमा ने अपने करियर में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के साथ महेंद्र सिंह धोनी और चंदा कोचर का भी इंटरव्यू लिया है।

इसा गुहा

इसा गुहा ने अपने करियर की शुरुआत 17 वर्ष की उम्र से ही कर दी थी। भारतीय मूल की इसा ने पहले इंग्लैंड की ओर से क्रिकेट खेला। जब 2009 में इंग्लैंड की महिला टीम विश्वकप में विजेता बनी तो उस टीम में इसा गुहा भी थी और इस पूरे विश्वकप में उन्होंने सर्वाधिक पॉइंट्स अर्जित किये थे। क्रिकेट से विदा लेने के बाद इसा कॉमेंट्री जगत में आयी और आज वे विश्व कप 2019 की कॉमेंट्री में एक बुलंद आवाज़ है।

एलिसन मिचेल

बीबीसी के रेडियो जॉकी के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली एलिसन मिचेल एक हॉकी प्लेयर थी। एलिसन मिचेल पहली ऐसी महिला एंकर है जिन्होंने बीबीसी स्पेशल टेस्ट में कॉमेंट्री की एवं पुरुष क्रिकेट में कॉमेंट्री की थी। इन्होंने ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी कॉमेंट्री की है।

ज़ैनब अब्बास

31 वर्षीय जैनब अब्बास लाहौर से अपनी पढाई पूरी करने के बाद क्रिकेट कॉमेंट्री की दुनिया में अपना नाम कमाने निकली और आज वह इस क्रिकेट कॉमेंट्री की दुनिया में बेहद अच्छे मुकाम पर हैं। उनकी इस प्रसिद्धि के कारण आज वे आईसीसी विश्व कप 2019 में महिला प्रेजेंटर हैं। उनके हरफ़नमौला अंदाज़ के कारण उन्होंने कई फैंस के दिल जीते है।

GO TOP