पर्शिया की दाढ़ी मूछों वाली बेडौल राजकुमारी, एक वक़्त पर मानी जाती थी ख़ूबसूरती की प्रतीक

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
पर्शिया की दाढ़ी मूछों वाली बेडौल राजकुमारी, एक वक़्त पर मानी जाती थी ख़ूबसूरती की प्रतीक

इतिहास में कई ऐसे अजीब शख्स हुए जिनके बारे में जान कर आपको आश्चर्य होगा। ऐसा ही एक नाम है राजकुमारी ताज कज़र अल सुल्ताना का जिन्हें राजकुमारी कज़र के नाम से भी पहचाना जाता है।  आजकल लोग अपने फिटनेस पर खूब ध्यान देते हैं और खूबसूरत दिखने के लिए फिट बॉडी आवश्यक मानी जाती है पर  पहले ऐसा नहीं था और पहले मोठे बेडौल लोगों को भी खूबसूरत माना जाता था।  19वीं सदी में हुईं ईरान की राजकुमारी ताज कज़र अल सुल्ताना भी कुछ इसी प्रकार की बेडौल नजर आती थीं। पर उन्हें उस वक़्त बेहद खूबसूरत माना जाता था।

ईरान की इस प्रिंसेज के खूबसूरती के किस्से आज भी याद किए जाते हैं। उन्होंने खूबसूरती के सभी मानकों को तोड़ा था। बेडौल तथा मोटा होने के अलावा इस राजकुमारी के चेहरे पर घनी आईब्रो और लंबी मूछें भी थीं। पर ईरान के इतिहास में उस वक़्त शायद इसी को खूबसूरती मानी जाती थी। ऐसा कहते हैं की राजकुमारी की खूबसूरती पर फिदा 13 लोगों ने खुद को ठुकराए जाने के बाद आत्महत्या तक कर ली थी। गौरतलब है की राजकुमारी कज़र उस कालखंड में हिजाब उतारने वाली तथा आधुनिक पश्चात पोशाक पहनने वाली पहली महिला थीं।

वैसे राजकुमारी ताज कज़र से जुड़ी इन बातों को पुष्टि नहीं हो पायी है। उनके बारे में यह बात भी सामने आयी है की उनकी शादी होने के बाद भी अन्य पुरुषो के साथ सम्बन्ध थे। शादी के बाद उनके नाजायज सम्बन्ध मशहूर ईरानी कवि आरिफ़ काज़िरी और गुलाम-अली खान अज़ीज़-अल-सुल्तान के साथ भी रहे थे ऐसा भी बताया जाता है।

बता दें की राजकुमारी कजर पर्शिया के राजा नासिर अल दिन शाह कजर की बेटी थीं। नासिर शाह ने 1848 से लेकर मई 1896 तक पर्शिया पर राज किया था। राजकुमारी कजर उस दौरान पर्शिया में खूबसूरती का प्रतीक मानी जाती थीं। उनकी शादी महज 13 साल की उम्र में अमीर हुसैन खान शोजा ए सल्तनेह से हुई थी और उनके चार बच्चे भी थे।

कहते हैं की राजकुमारी और उनके पति दोनों का ही बाहर अफेयर था। राजकुमारी के अन्य पुरुषों से सम्बन्ध banaane की wazah से ही उन्हें STD की बीमारी हो गई। कहा जाता है की राजकुमारी ने 3 बार आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी।

उन्होंने तीन शादियां की थी पर उनकी तीनों शादी सफल नहीं हो पाई और जब उनकी मौत हुई तब वे सिंगल थीं।

GO TOP