कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल 'प्रज्ञा ठाकुर का पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा-पूरा जला देंगे'

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल 'प्रज्ञा ठाकुर का पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा-पूरा जला देंगे'

भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताया था। इस बयान पर सदन में खूब हंगामा हुआ। जिसके बाद से प्रज्ञा ठाकुर चर्चा में बनी है। हाल ही में कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जलाने की धमकी दी है।

मध्य प्रदेश ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधते हुए कहा की-  “ हम सभी प्रज्ञा के उस बयान की बहुत निंदा करते है और निंदा ही नहीं बल्कि प्रज्ञा ठाकुर कभी आई तो उसका पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा का पूरा जिंदा जला भी देंगे।”

कांग्रेस विधायक ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर कई तरह के प्रोग्राम किए और पूरे देश में शांति का संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी का सांसद संसद में बैठकर महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कह रहा है, यह दोहरी नीति है। दांगी ने आगे कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी सही मायनों में महात्मा गांधी को मानते हैं तो उन्हें तुरंत प्रज्ञा सिंह को पदमुक्त कर देना चाहिए।

इसके बाद गुरुवार को प्रज्ञा ठाकुर ने अपने विवादित बयान पर सफाई देते कहा की उन्होंने गोडसे नहीं बल्कि शहीद उधम सिंह के बारे में बयान दिया था। बयान के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शीतकालीन सत्र के बाकी दिनों के लिए सभी संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने से रोक दिया गया है।

GO TOP