‘लालबाग के राजा’ के दर्शन करने गई स्वरा भास्कर की चप्पल हुई चोरी, इंस्टाग्राम पर सुनाया दर्द

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
‘लालबाग के राजा’ के दर्शन करने गई स्वरा भास्कर की चप्पल हुई चोरी, इंस्टाग्राम पर सुनाया दर्द

मुंबई में चारो तरफ गणेश उत्सव की धूम है। इस उत्सव में कई बॉलीवुड सितारे ‘लालबाग के राजा’ के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इन नामो में नीता अंबानी, अमिताभ बच्चन का परिवार, शिल्पा शेट्टी का परिवार, एकता कपूर जैसे बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। हाल ही में ‘लालबाग के राजा’ के दर्शन के लिए स्वरा भास्कर भी पहुंची लेकिन उनके साथ वहां एक घटना हो गई इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जानकारी दी।  

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे मंगलवार शाम ‘लालबाग के राजा’ के दर्शन के लिए गयी परन्तु उन्हें वहां से नंगे पैर वापस लौटना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि किसी ने मंदिर से उनकी चप्पल चोरी कर ली जिससे उन्हें अपनी गाड़ी तक नंगे पैर आना पड़ा।

उन्होंने इसकी जानकारी फैंस को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी। उन्होंने ये वीडियो अपने 24 घंटे स्टेटस पर भी लगाई है जिसे लोग देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। स्वरा भास्कर लिखती हैं कि क्या दर्शन हुए, जब तक चप्पल चोरी न हो जाए।

बता दें कि आजकल स्वरा फराज आरिफ अंसारी की फिल्म शीर खुरमा में काम कर रही हैं। जिसमे उनके साथ दिव्या दत्ता, शबाना आजमी और भी कई बड़े सितारे मुख्य किरदार में दिखाई वाले हैं।

GO TOP