सौरव गांगुली BCCI के 39वें अध्यक्ष बने, 32 महीने बाद मिला भारतीय क्रिकेट को नया प्रशासक

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
सौरव गांगुली BCCI के 39वें अध्यक्ष बने, 32 महीने बाद मिला भारतीय क्रिकेट को नया प्रशासक

कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर आई थी जिसमे पता चला था की पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली  BCCI के अध्यक्ष बनने वाले हैं। बहरहाल आज सौरव ने आधिकारिक तौर पर भारत में क्रिकेट का पूरा काम देखने वाली दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI के अध्यक्ष पद का कार्यभार सम्हाल लिया है।

बता दें की कुछ दिन पहले पूर्व कप्तान और ज़बरदस्त बल्लेबाज सौरव गांगुली ने इस पद के लिए अपना नामांकन भरा था और तभी से ये निश्चित हो गया था की सौरव ही अगले अध्यक्ष बनेंगे। सौरव के खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं भरा था जिससे वे इस पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे।

सौरव गांगुली को आज आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया गया है। मुंबई में बोर्ड के हेडक्वार्टर में बुधवार सुबह सवा 11 बजे के आसपास दादा को बोर्ड की कमान सौंपी गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक में इस दौरान जय शाह और सीओए प्रमुख विनोद राय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

सौरव गांगुली अगले करीब 10 महीने तक BCCI के अध्यक्ष बने रहेंगे। ग़ौरतलब है की पिछले 30 महीने से BCCI का कोई अध्यक्ष नहीं था और अब जा के इंतजार खत्म हुआ है।

सौरव के अलावा बोर्ड के अन्य सदस्य भी अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी आज संभाल रहे हैं इनमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह (गुजरात) सचिव, उत्तराखंड के महिम वर्मा उपाध्यक्ष, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल (हिमाचल प्रदेश) कोषाध्यक्ष और जयेश जॉर्ज (केरल) संयुक्त सचिव होंगे।

GO TOP