पिछले रविवार को देर शाम जेएनयू कैम्पस में कई नकाबपोश लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया था। इन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में जम कर उत्पात मचाया। दिल्ली पुलिस की आरंभिक जांच पड़ताल में पता चला की इस हिंसा में अखिल भारतीय विद्या परिषद और लेफ्ट दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ता ही शामिल थे। पुलिस के इस खुलासे के बाद भी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पिछले दिनों JNU में लेफ्ट के द्वारा आयोजित किये गए विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनी। इसके बाद उनपर सवाल उठने शुरू हो गए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पर निशाना साधा है और कहा है कि पहले वो ये बताएं कि आखिर उनकी राजनीतिक विचारधारा क्या है!
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ये बातें एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने इस दौरान कहा, 'मैं ये जानना चाहती हूँ कि उनकी राजनीतिक विचारधारा क्या है? जिस किसी ने भी ये खबर पढ़ी उन्हें ये पता है कि वो आखिर वहां क्यों गई। ये हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वो उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत की बर्बादी चाहते हैं। वो उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया। मैं उनका ये अधिकार छीन नहीं सकती।'
स्मृति ईरानी ने अभिनेत्री दीपिका के कांग्रेस से संबंधों पर भी इस दौरान कुछ बातें कही। उन्होंने कहा की, ' दीपिका ने साल 2011 में ये ही बता दिया था कि वो कांग्रेस पार्टी का समर्थन करती हैं। अगर लोग इससे हैरान हैं, तो ये इसलिए है क्योंकि वे इसके बारे में नहीं जानते थे। उनके बहुत सारे फैंस को अभी-अभी इसके बारे में पता चला है।'
. @smritiirani takes down Deepika Padukone for supporting Bharat Tere Tukde Gang pic.twitter.com/XzqTmSjeaN
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) January 10, 2020
बता दें की दीपिका का एक पुराना वीडियो भी पिछले दिनों वायरल हुआ था जिसमे वे राहुल गांधी की तारीफ करती हुई नजर आ रही थीं।
No wonder Deepika Padukone was seen showing solidarity with JNU students who were seen doing seen doing violence recently, she is a Rahul Gandhi fan afterall ✌️ pic.twitter.com/HMiBYKCyfn
— Political Kida (@PoliticalKida) January 7, 2020