बहन ने अपने गर्भ से दिया अपने ही भाई के बच्चे को जन्म, पूरा माजरा जान कर रह जाएंगे हैरान

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
बहन ने अपने गर्भ से दिया अपने ही भाई के बच्चे को जन्म, पूरा माजरा जान कर रह जाएंगे हैरान

कुछ अजीब कारणों की वजह से एक बहन को अपने ही भाई के बच्चे को अपने गर्भ से जन्म देना पड़ा। जी हाँ दरअसल इस बहन का भाई गे रिलेशनशिप में था साथ ही वह सरोगेसी के लिए किसी अनजान महिला पर भरोसा नहीं कर सकता था जिसके कारण ही उसकी बहन ने भाई के गे पार्टनर के स्पर्म से बच्चे को जन्म दिया।

बता दें कि यह मामला ब्रिटेन के कुम्ब्रिया का है जहाँ 27 साल की महिला चैपेल कूपर ने सरोगेट मां के तौर पर बच्चे को जन्म दिया। फर्टिलाइजेशन हेतु कूपर के एग सेल और भाई के पार्टनर के स्पर्म का उपयोग किया गया।

पहले से ही कूपर एक बेटी की मां हैं। जब उन्होंने सरोगेसी व अडॉप्शन में होने वाली परेशानियों और खर्च के बारे में जानकारी ली तो स्वयं ही बायोलॉजिकल मां बनने का निर्णय किया।

अब कूपर की बदौलत ही उनके भाई स्कॉट स्टीफेंसन और उनके पार्टनर माइकल स्मिथ प्राउड पैरेंट्स बन सके हैं। जानकारी दे दें कि कूपर ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। अब भाई के बच्चे को जन्म देने के कारण कूपर बच्चे की बायोलॉजिकल मां और आंटी दोनों होंगी।

एक फेसबुक पोस्ट में कूपर के भाई और उनके पार्टनर ने बहन की तारीफ कर उन्हें सुपर ह्यूमन बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- कूपर के जज्बे, क्षमता और नेक दिल ने हमें ख़ुशियाँ दी है।

GO TOP