CAA पर रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट को धोया, याद दिलाई बेटी को जांघ पर बिठा कर चूमने वाली तस्वीर

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
CAA पर रंगोली चंदेल ने महेश भट्ट को धोया, याद दिलाई बेटी को जांघ पर बिठा कर चूमने वाली तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी बातों से अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी बहन कंगना रनौत का पक्ष रखने के साथ साथ अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय भी रखती रहती हैं। वर्तमान में पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है नागरिकता संशोधन एक्ट जिसपर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उन उपद्रवी छत्रों का साथ दिया है जो बस जलाते हुए देखे गए। इस विषय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने खुलकर सरकार का और नागरिकता संशोधन एक्ट का समर्थन किया है।

नागरिकता संशोधन एक्ट का समर्थन करते हुए रंगोली चंदेल ने कई ट्वीट भी किये हैं और जो बॉलीवुड के लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कैब के विरोध में मुसलमानों के प्रदर्शन पर रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "भारत में रहते हुए हम कभी नहीं जान पाए कि बड़े शहरों के बीचोंबीच में कई छोटे इलाकों में  मिनी पाक बसे हैं, वे खुद को उजागर कर रहे हैं और यही सफाई अभियान की शुरुआत हैं। भारत में सिर्फ भारतीय रहेंगे हिन्दू, मुसलमान या पाकिस्तानी नहीं। चुनाव आप करें।"

गौरतलब है की कई बॉलीवुड की शख्सियतों ने भी नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध किया है और इनमें एक हैं महेश भट्ट। महेश भट्ट ने एक वीडियो पोस्ट कर के कहा की वे इस एक्ट का विरोध करते हैं। इसी वीडियो को रंगोली ने भी ट्वीट करते हुए लिखा "कितना दर्द हो रहा है कि घुसपैठियों को देश में आने से रोका जा रहा है। ये भारतीयों के बारे में नहीं है और यह सिर्फ अवैध घुसपैठियों के लिए है।

रंगोली यहीं नहीं रुकी और एक कदम आगे बढ़ते हुए महेश भट्ट की अपनी बेटी पूजा भट्ट को स्मूच करने वाली तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा "भट्ट साब किताबें पढ़ लेने से हम सिर्फ बड़ी बातें सीख सकते हैं, बड़े बन नहीं सकते, जवान लड़की को जांघ पे बैठा कर ऐसे किस करके फोटो खिंचवाते हो, इंसान अपने कर्मो से बड़ा बनता है, क्या किया है आपने देश के लिए? ये सब फर्जी लिबरलपन अब नहीं चलेगा।"

GO TOP