बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपनी बातों से अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी बहन कंगना रनौत का पक्ष रखने के साथ साथ अलग अलग मुद्दों पर अपनी राय भी रखती रहती हैं। वर्तमान में पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है नागरिकता संशोधन एक्ट जिसपर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उन उपद्रवी छत्रों का साथ दिया है जो बस जलाते हुए देखे गए। इस विषय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने खुलकर सरकार का और नागरिकता संशोधन एक्ट का समर्थन किया है।
नागरिकता संशोधन एक्ट का समर्थन करते हुए रंगोली चंदेल ने कई ट्वीट भी किये हैं और जो बॉलीवुड के लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कैब के विरोध में मुसलमानों के प्रदर्शन पर रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "भारत में रहते हुए हम कभी नहीं जान पाए कि बड़े शहरों के बीचोंबीच में कई छोटे इलाकों में मिनी पाक बसे हैं, वे खुद को उजागर कर रहे हैं और यही सफाई अभियान की शुरुआत हैं। भारत में सिर्फ भारतीय रहेंगे हिन्दू, मुसलमान या पाकिस्तानी नहीं। चुनाव आप करें।"
Living in India we never knew there are mini Pakistans that reside in many small areas in the hearts of big cities, they are exposing themselves and that’s the beginning of cleaning campaign, India mein sirf Indians raheinge, Hindu Musalman ya Pakistanis nahin..choice is yours 🙏
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 16, 2019
गौरतलब है की कई बॉलीवुड की शख्सियतों ने भी नागरिकता संशोधन एक्ट का विरोध किया है और इनमें एक हैं महेश भट्ट। महेश भट्ट ने एक वीडियो पोस्ट कर के कहा की वे इस एक्ट का विरोध करते हैं। इसी वीडियो को रंगोली ने भी ट्वीट करते हुए लिखा "कितना दर्द हो रहा है कि घुसपैठियों को देश में आने से रोका जा रहा है। ये भारतीयों के बारे में नहीं है और यह सिर्फ अवैध घुसपैठियों के लिए है।
kitna dard ho raha hai ki ghuspaitheon ko desh mein aane se roka ja raha hai, it doenst say anything about Indians, it’s only for illegal immigrants!! pic.twitter.com/7cxcW9TPod
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 16, 2019
रंगोली यहीं नहीं रुकी और एक कदम आगे बढ़ते हुए महेश भट्ट की अपनी बेटी पूजा भट्ट को स्मूच करने वाली तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा "भट्ट साब किताबें पढ़ लेने से हम सिर्फ बड़ी बातें सीख सकते हैं, बड़े बन नहीं सकते, जवान लड़की को जांघ पे बैठा कर ऐसे किस करके फोटो खिंचवाते हो, इंसान अपने कर्मो से बड़ा बनता है, क्या किया है आपने देश के लिए? ये सब फर्जी लिबरलपन अब नहीं चलेगा।"
Bhatt saab kitabein padh lene se hum sirf badi batein seekh sakte hain, bade ban nahin sakte, jawan ladki ko jaangh pe bithakar aise kiss karke photo khichwate ho, insaan apne karmon se bada banta hai, kya kiya hai aapne desh keliye? Yeh sab farzi libralpan ab nahin chalega..👍🏻 pic.twitter.com/DVfiMbdQgK
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) December 16, 2019