यदि आप नॉन वेजीटेरियन है तो अपने दुनिया KFC रेस्टोरेंट में चिकन जरूर टेस्ट किया होगा। KFC दुनिया की सबसे फेमस नॉन वेजेटेरियन फ़ूड रेस्टोरेंट है। KFC का चिकन सबसे लाजवाब माना जाता है। क्या अपने कभी ऐसा सुना किसी व्यक्ति ने एक साल तक फ्री में रेस्टोरेंट में खाना खाया है ? एक ऐसी ही घटना KFC रेस्टोरेंट में हुई है।

यह घटना दक्षिण अफ्रीका की जहाँ 27 वर्षीय व्यक्ति को KFC में एक साल मुफ्त में खाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति क्वाज़ुलु-नेटल विश्वविद्यालय का छात्र है। अभी उक्त व्यकित के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वह सख्स उस एरिया के सभी KFC के आउटलेट्स पर जाता था और कहता उसे KFC हेड क्वाटर्स से क्वालिटी चेकिंग करने के लिए भेजा गया है।

इस तरह से वो रोज KFC के अलग अलग आउटलेट पर जाता था और फ्री खाना खाकर आता था। वह रोज साफ सुत्रे कपड़े पहनकर और एक आईडी कार्ड लेकर KFC के किचन में बड़े आत्मविश्वास के साथ घुस जाता था। और वहां सब डिश चेक करने के बहाने खा लेता था। रिपोर्ट के मुताबिक वह लड़का शायद पहले KFC में काम कर चूका है।

इसकी जानकरी एक अफ्रीकन न्यूसपेपर ने दी है।उन्होंने ट्वीट करके लिखा -

यह न्यूज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग उस व्यक्ति को “Legend” की उपाधि दे रहे है।