जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ घूम रहा है। वह मदद के लिए कई देशों से गुहार भी लगा चुका है लेकिन उसे हर जगह से मुंह की खानी पड़ रही है। पाकिस्तान अब भारत को परमाणु बम की भी गीदड़ भभकी दे रहा है। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान के एक बड़े धर्म गुरु का बयान सामने आया है जिसने चारो तरफ बवाल मचा दिया है।

पाकिस्तान के दार्शनिक और धर्मगुरु डॉ इसरार अहमद एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने भविष्यवाणी की है की है कि पाकिस्तान के नष्ट होने की उलटी गिनती शुरू हो गयी है और 2020 तक पाकिस्तान का नामो निशान मिट जायेगा।

उन्होंने कहा की आगे आने वाले चार महीने में पाकिस्तान कई टुकड़ो में बट जायेगा। इसरार अहमद ने पाकिस्तान सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि आने वाले समय पाकिस्तान की जनता के लिए बहुत भारी है। पाकिस्तान की जनता को पाकिस्तान, भारत और आज़ाद कश्मीर में से किसी एक को चुनने का विकल्प रहेगा। पाक की दमनकारी नीतियों के बारे में जनता फ़तवा देगी। वह भारत और आजाद कश्मीर में से किसी एक को चुनने के लिए भी मजबूर होगी। पाकिस्तान का मिटना तय है।  इसरार अहमद ने अमेरिका और चीन को लेकर भी बेहतरीन तकरीर दी है।