पाकिस्तान के एक्टर, मॉडल और सिंगर मोहसिन अब्बास हैदर एक बड़े संकट में घिर गए है उन पर उनकी ही पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। मोहसिन अब्बास हैदर की पत्नी फ़ातिमा सोहेल ने उन पर आरोप लगते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है जिसमे उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट के फोटो शेयर करते हुए अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए फातिमा ने बताया कि 26 नवंबर 2018 को उन्होंने अब्बास को किसी और लड़की के साथ गलत हरकत करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। जब फातिमा ने इस बारे में अब्बास से बात करनी चाही तो अब्बास ने फातिमा की पिटाई कर डाली। अब्बास ने फातिमा को बाल पकड़कर खींचते हुए कई बार फर्श पर घसीटा, कई बार लात मारी, चेहरे पर मुक्के मारे, सिर को दीवार पर दे मारा। फातिमा ने यह भी बताया कि जब यह घटना हुई तब वह गर्भवती थी।

इस घटना से फातिमा काफी डरी हुई थी और इसके बारे उसने सिर्फ अपने दोस्त को बताया था और उसके साथ वह डॉक्टर के पास भी गई थी। उस समय डॉक्टर ने भी पुलिस केस मानते हुए फातिमा का इलाज करने से मना कर दिया था परन्तु रिक्वेस्ट करने डॉक्टर ने उनका इलाज शुरू किया। अपने बच्चे के जन्म के समय की बात बताते हुए फातिमा ने कहा "जब मैं लाहौर के एक अस्पताल में कराह रही थी तब मेरा मशहूर पति कराची में अपनी गर्लफ्रेंड नजीश जहाँगीर के साथ सो रहा था। 2 दिन बाद केवल दिखावे और प्रचार के लिए वो अस्पताल आया, बच्चे के साथ फोटो ली और फिर उसे पोस्ट कर दिया। उसे बच्चे की फ़िक्र नहीं थी। वह केवल प्रचार करना चाहता था।"

बच्चे के जन्म होने के बाद फातिमा 17 जुलाई को एक बार फिर अब्बास के पास गई और अब्बास से बच्चे की ज़िम्मेदारी उठाने का कहा तो उसने मना कर दिया। अब्बास ने फिर एक बार फातिमा को बेरहमी से पीटा। इस पूरे मामले में "फातिमा का कहना है कि उनके परिवारवालों ने इस बात को सार्वजनिक करने से काफी रोका, मगर इस जुल्म को वो अब और बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। इसीलिए उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती को सबके सामने रखा और अब वो अपने पति से कोर्ट में मिलेंगी।"

दूसरी ओर अब्बास ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि "फातिमा ने "जो तस्वीरें शेयर की हैं, वो मारपीट की नहीं, बल्कि फातिमा के सीढ़ियों से गिरने की है और ये तस्वीर 2018 की है। उनका कहना है कि फातिमा झूठ बोल रही हैं और अगर सच बोल रही हैं तो अपनी मेडिकल रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में जमा कराए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो दोनों एक साथ खुश नहीं हैं। वो तलाक लेने वाले थे, लेकिन फिर बच्चा होने की वजह से रुक गए। फिर उन लोगों ने तलाक न लेकर हमेशा के लिए अलग रहने के बारे में सोचा, मगर फातिमा इसके लिए तैयार नहीं हुईं। अब्बास ने ये भी कहा कि वो दूसरी शादी करने वाले हैं और परिवार वाले भी इसके लिए तैयार है और वह इसी वजह से नाटक कर रही है।"