गुरुवार को भारत के विरोध में बयानबाज़ी करने वाले पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की राफेल की शस्त्र पूजा का बचाव किया। बता दें कि फ्रांस द्वारा मिले पहले राफेल फाइटर जेट की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहले शस्त्र पूजा की थी। जिस वजह इसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। अब इस पर पाक आर्मी के प्रवक्ता आसिफ गफूर का बयान आया है कि राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्म के अनुरूप है।

गफूर ने ट्वीट के जरिये कहा कि, राफेल पूजा में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि यह धर्मसम्मत है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। कृपया, याद रखिए...ये केवल मशीन नहीं है जो मायने रखती है बल्कि मशीन को चलाने वाले का जुनून और संकल्प अहमियत रखता है।

आसिफ गफूर ने इसके बाद अपनी वायुसेना की शाहीन मिसाइल का भी जिक्र किया। गफूर ने लिखा, हमें अपनी पाकिस्तान एयरफोर्स की शाहीन पर गर्व है।

बता दें कि भारत को मिले फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल का इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने मजाक उड़ाया था। फवाद चौधरी ने गुरुवार को नींबू-मिर्च के साथ वाले राफेल विमान की एक तस्वीर ट्वीट कर तंज भी कसा था।

ये भी पढ़े : पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी ने राफेल पर किया मजाकिया ट्वीट, लोगों ने कर दिया छीछालेदर

जानकारी दे दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8 अक्टूबर को 36 फ्रांसीसी राफेल फाइटर जेट की पहली खेप रिसीव की। उन्होंने विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा भी की थी।