बलात्कार की घटनाएं हर तरफ बढ़ रही हैं। देश के सबसे शिक्षित राज्य केरल के कोच्चि शहर के करीब स्थित पेरुम्बवूर में एक 42 साल की महिला के साथ बलात्कार और फिर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

बताया जा रहा है की यह शर्मनाक वारदात 26 नवंबर दिन मंगलवार को मध्यरात्रि के बाद करीब एक बजे हुई। इस मामले में बलात्कार करने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। यह आरोपी असम का निवासी उमर अली बताया जा रहा है। उमर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

इस मामले पर पुलिस ने 27 नवंबर दिन बुधवार पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि "सुबह शहर में एक दुकान के करीब एक मजदूर ने खून में लथपथ नग्न महिला का शव देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली। मामले में तफ्तीश के दौरान पता चला कि महिला का पहले बलात्कार हुआ है और फिर फावड़े से उसके सिर-चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई।"

पुलिस ने बताया की "बलात्कारियों ने पहचान जाहिर ना हो इसलिए पास की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे, क्योंकि ये पूरी घटना उसमे कैद हो गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने अन्य वीडियो फुटेज की मदद से उसे पकड़ ही लिया।

मीडिया में आई खबर के मुताबिक मृतक महिला एर्नाकुलम जिला कुरुप्पमपाड़ी की रहने वाली थी। वह अपने परिवार से अलग अकेली पेरुम्बवूर में रहती थी। यह एक औद्योगिक इलाका है और यहाँ बड़ी संख्या में पूर्वोत्तर (नॉर्थ ईस्ट) से आए प्रवासी मजदूर रहते हैं।

वैसे पुलिस ने अभी तक इस घटना की वजह को लेकर कुछ नहीं किया है। दरअसल महिला के चेहरे पर 30 गहरे ज़ख्म मिले हैं साथ ही वो फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है जिससे इस हत्या को अंजाम दिया गया।