नेहरू मेमोरियल हुआ कांग्रेसमुक्त, पीएम मोदी बने सोसाइटी के अध्यक्ष

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
नेहरू मेमोरियल हुआ कांग्रेसमुक्त, पीएम मोदी बने सोसाइटी के अध्यक्ष

सांस्कृतिक मंत्रालय ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (NMML) सोसाइटी का पुनर्गठन कर दिया है। बड़ी खबर आ रही है की ये सोसायटी अब कांग्रेस मुक्त हो चुकी है।  इसके तहत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्‍मृति में बनाए गए नेहरू मेमोरियल से कांग्रेस नेताओं को जगह नहीं मिली है। आइये जानते है क्या क्या बदलाव हुए।

मंगलवार को MML सोसाइटी का नए सिरे से गठन हुआ। इसमें सोसायटी से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और कर्ण सिंह को हटा दिया गया है और इनकी जगह भाजपा नेता अनिर्बन गांगुली, गीतकार प्रसून जोशी और पत्रकार रजत शर्मा को इसमें शामिल किया गया है वहीं, गृहमंत्री अमित शाह को एंट्री मिली है।

दरअसल, नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Pt. Jawahar Lal Nehru) की याद में बनाया गया था। उस समय इस पर कोंग्रेसियों का राज था लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। सोसाइटी का पुनर्गठन करने के बाद इसमें बदलाव किये है। मंगलवार को ही सांस्कृतिक मंत्रालय इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था।  

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी खुद नेहरू मेमोरियल और म्यूजियम लाइब्रेरी सोसाइटी के चीफ हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं जबकि प्रकाश जावड़ेकर निर्मला सीतारमण इसमें मेंबर के रूप में शामिल हैं।

GO TOP