हरियाणा में पानीपत के यमुनानगर में एक लव जिहाद से सम्बंधित एक मामला सामने आया है। इस मामले में एक मुस्लिम युवक अलादीन ने सबसे पहले एक हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फँसाया। उसके बाद शादी का झांसा दिया और उससे सम्बन्ध बनाये। इसके बाद वह उस लड़की को मलेशिया ले जाकर बेचने की तैयारी करने लगा। लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब हो पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बता दें कि अलादीन हमीदा कसबे में रहता है और गांधी नगर एरिया में लड़की रहती है वह दोनों एक साथ पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद अलादीन ने उसे शादी करने का झांसा दिया और वह लड़की को मलेशिया ले जाना चाहता था। आरोप लगाया गया है की अलादीन ने 2 जुलाई को लड़की से सम्बन्ध बनाये। इसी बीच आरोपी पर लड़की को शक हो गया और उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दे दी। इसके बाद परिजनों ने लड़की के साथ जाकर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जहाँ पुलिस ने अलादीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

लड़की का वीजा और पासपोर्ट अलादीन के पास से बरामद किया गया। आरोपी ने इसमें अपना 15 दिन का वीजा लगवाया है और लड़की का वीजा 6 महीने का है। जिसमे यह शक बताया जा रहा है कि वह लड़की को  मलेशिया ले जाकर बेचना चाहता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मसले पर विश्व हिन्दू परिषद के संयोजक गगन ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसलिए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए और यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम आंदोलन  करेंगे।