कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका, राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दिया इस्तीफा

चुनावी नतीजे आने के बाद से कांग्रेस पार्टी की हालत सही नहीं चल रही है। पार्टी के सामने कई मुसीबते आ रही है। हाल ही में कांग्रेस के दिग्गज नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी पार्टी से  इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बारे में  पाटिल ने कहा है कि उनका अब यहां रहना सही नहीं है। उन्होंने भविष्य के बारे में कोई बात नहीं कही है। परन्तु खबरे है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते है। इतना ही नहीं यह खबरे आ रही है कि पाटिल के बाद कांग्रेस के अन्य 10 विधायक भी अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

बता दे कि मंगलवार को विखे पाटिल ने कहा था कि, 'भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े अपने बेटे के लिए मैंने खुलकर प्रचार किया था। जिसके कारण मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई। मेरे बेटे को टिकट नहीं देना नाइंसाफी थी। यह कांग्रेस की नीति को दर्शाता है।’

विखे पाटिल ने कहा कि उन्होंने विधायक के रूप में इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि, 'मैं किसी विधायक के संपर्क में नहीं हूं.' हालाँकि उनसे बीजेपी में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र की राजनीति में पाटिल परिवार का बहुत बड़ा नाम रहा है। विखे पाटिल के पिता बालासालेब विखे पाटिल देश के वित्त मंत्री रह चुके हैं। समाज सेवा में उन्हें सराहनीय कार्यों हेतु देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। राधाकृष्ण पाटिल का परिवार पुराने ज़माने से ही कांग्रेसी है।उनके दादा भी कांग्रेस के नेता रह चुके थे । राज्य में  राधाकृष्ण अशोक चव्हाण की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

GO TOP