क्या रिटायरमेंट के बाद बीजेपी के लिए नई पारी खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी ?

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
क्या रिटायरमेंट के बाद बीजेपी के लिए नई पारी खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी ?

भारत के धुरंधर क्रिकेटर एमएस धोनी के सन्यास लेने के बाद उनके राजनीति में शामिल होने चर्चा तेज़ हो गई है। लोग कह रहे हैं कि वे यदि राजनीति में आते हैं तो देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हांलाकि इस बारे में धोनी ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री रह चुके संजय पासवान ने धोनी के भाजपा में शामिल होने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि इस बारे में धोनी से लंबे समय से बातचीत चल रही है। धोनी इस बारे में कोई निर्णय संन्यास के बाद ही लेंगे।

भाजपा नेता संजय पासवान ने बताया कि धोनी उनके मित्र और वर्ल्ड फेमस खिलाड़ी हैं। उन्होंने दावा किया है कि धोनी से भाजपा में शामिल होने को लेकर भी बातचीत की गई है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह भी अपने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत धोनी से मिले थे। अमित शाह से उनकी मुलाक़ात के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हैं।

इससे पहले क्रिकेटर गौतम गंभीर भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने दिल्ली लोकसभा सीट से जीत दर्ज करके शानदार आगाज किया है। वे अपने काम को लेकर भी काफी प्रतिबद्ध दिखे। राजनीति में आने वाले क्रिकेटरों की एक लंबी फेहरिस्त है जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू, कीर्ति आजाद और चेतन चौहान के नाम शामिल हैं। इन क्रिकेटरों ने भी क्रिकेट छोड़ने के बाद राजनीति में जाने का फैसला किया था।

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में मिली हार के बाद आलोचनाओं का दौरा जारी है। सेमी फाइनल में धोनी ने टीम को जीताने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब टीम को 10 बॉल पर 25 रन चाहिए तब वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए और एक बार फिर से भारत को वर्ल्ड कप दिलाने का उनका सपना चूर-चूर हो गया। अब रांची का ये महान खिलाड़ी राजनीति में अपनी छाप छोड़ पायेगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा।

GO TOP