कांग्रेस कर रही है भाजपा में सेंधमारी की कोशिश, कई विधायकों से हुई गुपचुप बैठकें

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
कांग्रेस कर रही है भाजपा में सेंधमारी की कोशिश, कई विधायकों से हुई गुपचुप बैठकें

मध्यप्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस के भाजपा में सेंधमारी के प्रयास जारी हैं। कांग्रेस ने भाजपा के कई विधायकों से संपर्क होने का दावा भी किया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वल्लभ भवन में भाजपा के विधायकों से मुलाकात भी की है।

कर्नाटक में राजनीतिक उलट पुलट के बाद अब मध्यप्रदेश में भी पक्ष विपक्ष के बीच खींचातानी चल रही है। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने में जुटी हैं। ख़बर मिली है कि तीन विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। प्रदेश ने जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने भी कहा है कि भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं।

दूसरी और कंप्यूटर बाबा ने भी दावा कर दिया है कि उन्होंने भाजपा के 4 विधायकों को राजी कर लिया है। इसलिए जब भी आवश्यकता पड़ेगी या कमलनाथ कहेंगे, वे उन्हें उपस्थित कर देंगे।

कांग्रेस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार तीन विधायक उसके सीधे संपर्क में हैं। भाजपा के संजय पाठक भी गुरुवार को वल्लभ भवन में दिखे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा की थी। हालाँकि संजय पाठक ने इस बारे में कोई भी बयान या प्रतिक्रिया नही दी है। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित बाकी पार्टियों के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं, लेकिन फिलहाल भाजपा ही उनका घर है।

GO TOP