मोहम्मद नन्हे ने 6 साल की मासूम से किया रेप, गुप्तांग की नसें फटी, पेट पर मिले दाँतों से काटने के ज़ख्म

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
मोहम्मद नन्हे ने 6 साल की मासूम से किया रेप, गुप्तांग की नसें फटी, पेट पर मिले दाँतों से काटने के ज़ख्म

देश की राजधानी दिल्ली में मासूम बच्चों के साथ अपराथ में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से राजधानी दिल्ली को कई बार रेप कैप्टल के नाम से भी पुकारा जाता है। दिल्ली के द्वारका में स्थित सेक्टर-23 में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहाँ एक 6 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने बलात्कार किया है।

खबरों के अनुसार बलात्कार के बाद मासूम बच्ची को खून से लथपथ हालत में सड़क के किनारे की झाड़ियों में फेंक दिया गया था। सड़क से गुजर रहे लोगों को बच्ची बेसुध हालत में मिली तो लोगों ने पुलिस को इस बाबत सूचित किया।

सुचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई जिसके बाद बच्ची को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ले जाय गया। अभी उसका इलाज चल रहा है लेकिन अस्पाताक के डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को नाजुक बताया है। डॉक्टरों ने बताया है कि बच्ची के गुप्त अंग की नसें बुरी तरह से कट गई हैं और उसके पेट पर दांतों से काटे जाने के गहरे घाव भी मिले हैं।

बता दें की यह घटना बीते 2 जुलाई की है। इस मामले में आरोपी मोहम्मद नन्हे नाम के युवक की पहचान सीसीटीवी कैमरे की मदद से हुई। मोहम्मद बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था और इसी के आधार पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस ने इस मामले में दरिंदे मोहम्मद नन्हे को बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपनी हिरासत में ले लिया है। मोहम्मद नन्हे की उम्र 24 साल है और वो तीन महीने पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली आया था। नन्हे के पिता का नाम जाहिद है। नन्हे कोई काम नहीं करता था और इलाके के लोग उसे आवारा कहते थे।

GO TOP