चंद्रयान 2 से खुश नहीं हैं ममता बनर्जी, बता रही हैं गिरती ग्रोथ रेट की खबर दबाने का ज़रिया

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
चंद्रयान 2 से खुश नहीं हैं ममता बनर्जी, बता रही हैं गिरती ग्रोथ रेट की खबर दबाने का ज़रिया

एक तरफ जंहा चंद्रयान 2 चंद्रमा के सतह पर उतरने वाला और इतिहास रचने वाला है वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) चंद्रयान को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं। उन्होंने कहा की “ऐसा लगता हैै जैसा कि पहली बार देश में चंद्रयान लॉन्च हुआ है।” साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर और भी कई आरोप लगाए है।

ममता बनर्जी ने कहा की ऐसा लगता है जैसा कि पहली बार देश में चंद्रयान लॉन्च हुआ है। जैसे कि सत्ता में आने से पहले, इस तरह के किसी भी मिशन को नहीं किया गया था। यह सब आर्थिक आपदा से लोगों को ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।” साथ ही उन्होंने कहा की आप अमेरिका, रूस और इजरायल को मैनेज कर सकते हैं, लेकिन बंगाल को नहीं।

इसके अलावा ममता ने एनआरसी के खिलाफ भी आवाज़ उठाई है। शुक्रवार को ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल विधानसभा में एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया। ममता सरकार की ओर से पेश किए गए इस प्रस्ताव को पारित भी कर दिया गया। बीजेपी को छोड़कर अन्य सभी दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इससे पहले भी ममता बनर्जी लगातार एनआरसी का विरोध करती आई है।

वही पीएम मोदी ने चंद्रयान-2 की लैंडिग को लेकर कहा कि “जिस घड़ी का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आ ही गई। अब से कुछ ही देर में चंद्रयान 2 चंद्र दक्षिण ध्रुव पर होगा।”

GO TOP