कुर्सियों के बीच फोटो सेशन के लिए रखा था स्पेशल सोफा, मोदी सोफा हटवा कर कुर्सी पर बैठे

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
कुर्सियों के बीच फोटो सेशन के लिए रखा था स्पेशल सोफा, मोदी सोफा हटवा कर कुर्सी पर बैठे

ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) की बैठक के समय एक अनोखा वाक़या सामने आया है। यहाँ पर गुरुवार को फोटो सेशन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के लिए सोफा रखा गया था और अन्य लोगों के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। पर सोफे पर बैठने से मोदी ने इनकार कर दिया। अफसरों ने फिर उनके लिए भी कुर्सी रखवाई। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस वीडियो को ट्वीट किया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, ‘‘यह अच्छी प्रतिक्रिया थी। इसकी तारीफ में हमारे पास शब्द नहीं है। इसमें उनकी सादगी दिखाई देती है।’’ एक और अन्य यूजर ने लिखा, ‘‘हमारे पास एक उदार और गंभीर प्रधानमंत्री है। वे जमीन से जुड़े हैं।’’

एक और यूजर ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी की सादगी उन्हें दुनिया का सबसे सम्मानित नेता बनाती है। वे जो संदेश देना चाहते हैं, वह उनकी बात में स्पष्ट रहता है। वे जानते हैं कि देश के लिए क्या बेहतर है। वे लोगों के लिए तो बहुत विनम्र हैं, लेकिन देश को नुकसान पहुंचाने वालों के लिए बहुत सख्त।’’

बता दें कि दो दिन के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी रूस के व्लादिवोस्तोक गए थे। गुरुवार को यहां ईईएफ समिट में उन्होंने कहा कि भारत सुदूर पूर्व (फार ईस्ट) के विकास के लिए एक बिलियन डॉलर (करीब 7200 करोड़ रुपए) देगा। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी आर्थिक कूटनीति के नए आयाम स्थापित करेगी। मोदी ने वहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित कई नेताओं से मुलाकात भी की।

GO TOP