महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर पहली बार दिया बयान, जानें क्या कहा?

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर पहली बार दिया बयान, जानें क्या कहा?

भारत के महान विकेट कीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। विश्व कप के बाद उन्होंने क्रिकेट से दूरी बना और सैन्य रेजिमेंट के साथ ट्रेनिंग करते हुए वक़्त बिताया। इस ट्रेनिंग के बाद भी उनके क्रिकेट में वापसी की खबरों को हवा मिलती रही पर इस पर कोई पुख्ता खबर अभी तक नहीं आई। खबर है की अब इस मसले पर खुद धोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

38 साल के हो चुके महेंद्र सिंह धोनी ने इस बाबत पूरी जानकारी टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई को दे दी है। धोनी ने अपने भविष्य को लेकर जो बयान दिया है उसमे उन्होंने कहा है की जनवरी महीने तक इस बारे में उनसे कोई सवाल ना पूछे जाएँ।

दरअसल मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से मैदान पर वापसी के बारे में सवाल पूछा गया था। इसी का जवाब डेट हुए उन्होंने इस विषय पर चल रहे तमाल अटकलों को फिलहाल जनवरी महीने तक के लिए शांत कर दिया है।

इस दौरान अन्य सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि साल 2007 में विश्व टी20 और साल 2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली उनकी टीम का शानदार स्वागत जैसे क्षण उनके दिल के बेहद करीब है।

बहरहाल अगर बात करें साल 2020 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग की तो उसमे धोनी का खेलना तय है और वे एक बार फिर अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी सम्हालते नजर आएंगे। गौरतलब है की धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनवा चुके हैं।

GO TOP