एक पादरी और नाइजीरियाई शख्स ने 16 साल की नाबालिग बच्ची का किया यौन शोषण

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
एक पादरी और नाइजीरियाई शख्स ने 16 साल की नाबालिग बच्ची का किया यौन शोषण

नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटनाएं आये दिन हमें सुनने को मिलते रहते हैं। पर ऐसी घटना जब किसी धार्मिक व्यक्ति द्वारा किया जाता है तो स्थिति और ज्यादा भयावह नजर आती है। ऐसा ही एक मामला चेन्नई के तिरुवन्नामलई में सामने आया हैं।

पिछले दिनों चेन्नई के तिरुवन्नामलई में महिला थाने की पुलिस ने 20 साल के ईसाई पादरी चेल्लादुरई और एक नाइजीरियाई शख्स निकी फिलिप ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इस मामले में दोनों ही आरोपियों को नाबालिग लड़की को शादी का झाँसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  दरअसल इन दोनों आरोपियों ने 16 साल की नाबालिग बच्ची का यौन शोषण तब किया जब वह तिरुवन्नामलई के एक गाँव में अपनी दादी के पास रह कर ग्याहरवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। बता दें की पीड़ित नाबालिग लड़की एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी है।

बहरहाल इस मामले में दोनों ही आरोपियों को तो गिरफ्तार किया ही गया है साथ ही साथ पीड़ित लड़की की दादी और पॉल नामक मैरेज ब्रोकर को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें की 2 साल पहले पीड़ित लड़की की दादी द्वारा घर की छत पर चलने वाले चर्च में चेल्लादुरई पादरी की नौकरी करता था। पादरी की नौकरी करने के दौरान ही उसने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया पर बाद में वे शादी से मुकर गया और उसे धोखा दे दिया।

पीड़ित नाबालिग लड़की ने इस मामले पर दिए अपने बयान में कहा की पादरी ने फरवरी 2017 से मई 2018 के मध्य बार बार उसका यौन शोषण किया। इसके बाद जब उसका मन भर गया तो वह अपने काम का बहना बना कर कृष्णगिरी चला गया और लड़की से बात करना भी बंद कर दिया।

इस घटना के एक वर्ष के बाद पीड़ित लड़की की दादी को पॉल नाम का एक मैरेज ब्रोकर मिला और उसने दादी से फिलिप नाम के नाइजीरियाई शख्स से मिलवाया और पीड़िता से उसकी शादी का प्रस्ताव दिया। पीड़ित लड़की जो चेल्लादुरई के धोखे से टूट चुकी थी फिलिप से शादी करने को राज़ी हो गई।

इसके बाद पिछले दिनों 24 सितंबर से 27 सितंबर तक फिलिप लड़की के साथ एक होटल में रहा और लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। लड़की के परिजनों ने तिरुवन्नामलई पहुँच कर किसी प्रकार लड़की को फिलिप के चंगुल से छुड़ाया।

इस पूरी घटना के बाद स्थानीयों लोगों ने इसकी शिकायत करवाई जिसपर तिरुवन्नामलई के चाल्डलाइन अधिकारियों ने कार्रवाई की।  पीड़ित लड़की की दादी को सबसे पहले पकड़ा गया उसके बाद मैरेज ब्रोकर और दोनों आरोपियों की भी गिरफ्तार कर लिया गया।

GO TOP