महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा “जिसने छोड़ा मोदी का साथ, उसका हुआ सत्यानाश”

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा “जिसने छोड़ा मोदी का साथ, उसका हुआ सत्यानाश”

आने वाले कुछ समय में महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले है इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी आगामी चुनावी तैयारी में लग गए है। भाजपा और शिव सेना दोनों मिलकर यह चुनाव लड़ रही है और अगर इन दोनों के गठबंधन की सरकार बनती है तो दोनों अपने अपने 2.5 साल के लिए मुख्यमंत्री बनाएँगे। सीएम देवेंद्र फडणवीस पूरे महाराष्ट्र में महाजनादेश यात्रा निकाल रहे हैं तो दूसरी ओर शिव सेना भी भाजपा की तर्ज पर जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है।

अपनी महाजनादेश यात्रा के दौरान उन्होंने बीते दिन नागपुर में एक जनसभा को संबोधित किया और पीएम मोदी की तारीफ़ भी की है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि "जिसने छोड़ा मोदी का साथ उसका हुआ सत्यानाश" मोदी का साथ छोड़ने वाले को जनता कभी माफ़ नहीं करती है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की जनता को इन यात्रा के माध्यम से विगत पांच वर्षों में हुए विकास कार्य से अवगत करवाना चाहती है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने महाराष्ट्र को सूखा रहित घोषित करने का दावा भी किया है। इस महाजनादेश यात्रा के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस 104 रैलियां और 228 स्वागत सभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि "अगर विपक्ष आत्मविश्लेषण करे तो मतदाता उनसे थोड़ी सहानुभूति जता सकते हैं। यह यात्रा सरकार की नहीं है। यह बीजेपी की यात्रा है। शिवसेना भी एक यात्रा कर रही है। इसको लेकर संशय नहीं है।"

GO TOP