इंडियन युट्यूबर जिन्होंने अपने वीडियोज से रच दी कामयाबी की नई इबारत

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
इंडियन युट्यूबर जिन्होंने अपने वीडियोज से रच दी कामयाबी की नई इबारत

Youtube सोशल मीडिया का सबसे बड़ा प्लेटफोर्म बनता जा रहा है जिसके माध्यम से आप तेज़ी से उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारियाँ दुसरो तक पहुंचा सकते है। इसके साथ ही साथ Youtube के माध्यम से अच्छी खासी इनकम भी की जा सकती है। आज के समय में सोशल मीडिया पर फेमस होने का सबसे अच्छा और बेहतर विकल्प Youtube है। यहाँ पर आज कितने ही ऐसे क्रिएटर्स है जो YouTube पर खुद के चैनल क्रिएट कर रहे है और उस पर अपनी रूचि और ज्ञान से जुड़े हुए वीडियो साझा कर रहे है। भारत में YouTube के 225 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं और ये संख्या हर रोज बढ़ रही है। आज के समय में लोग यूट्यूब को अपने करियर के रूप में भी चुन रहे है।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ टॉप YouTubers की सूची बताने जा रहे हैं जिनके फोल्लोवर्स की संख्या सबसे बहुत ज्यादा हो गई है।

  1. अमित भड़ाना: यह मुख्य रूप से मनोरंजन श्रेणी के अपने वीडियो पोस्ट करते हैं उनके ज्यादातर वीडियो रिलेशनशिप, डेली लाइफ और दोस्ती पर आधारित हैं वह अपनी देसी शैली के कारण प्रसिद्ध है। उनके दुनिया भर में 16.8 मिलियन सबस्क्राइबर है।
  2. भुवन बाम: 15.1 मिलियन से अधिक सबस्क्राइबरो के साथ भुवन बाम सबसे प्रसिद्ध भारतीय Youtubers में से एक है। भुवन के चैनल का नाम BB ki Vines है। वह मुख्य रूप से कॉमेडी और सिंगिंग वीडियो पोस्ट करते हैं।
  3. गौरव चौधरी: टेक्निकल गुरुजी के रूप में जाने जाने वाले गौरव चौधरी टॉप इंडियन टेक यूट्यूबर है। गौरव के चैनल “टेक्निकल गुरुजी” के अब 14.2 मिलियन सबस्क्राइबर हैं। गौरव मुख्य रूप से YouTube पर टेक संबंधी वीडियो पोस्ट करते हैं। इनका एक और यूट्यूब चैनल Gaurav Chaudhary के नाम से भी है जिसपर 2.59 मिलियन सबस्क्राइबर हैं।
  4. आशीष चंचलानी: यह मुख्य रूप से दैनिक जीवन से संबंधित कॉमेडी वीडियो अपलोड करते हैं उनके 14.4 मिलियन सब्सक्राइबर है। इनके चैनल का नाम ‘Ashish Chanchalani Vines’ है।
  5. संदीप माहेश्वरी: संदीप मुख्य रूप से प्रेरक वीडियो, ज्ञान आधारित वीडियो और लाइफ चेंजिंग वीडियो पोस्ट करते है। संदीप माहेश्वरी के Sandeep Maheshwari नाम से बने यूट्यूब चैनल पर करीब ढाई सौ वीडियो है साथ ही इनके सब्सक्राइबर की संख्या फिलहाल 12.3 मिलियन है।
  6. राजेश कुमार: राजेश कुमार चैनल फैक्टटेक के मालिक है। यह चैनल मुख्य रूप से वैज्ञानिक विषय वीडियो पोस्ट करता है। FactTechz के 11.2 मिलियन सब्सक्राइबर है और इस चैनल पर अब तक 216 वीडियो पोस्ट किये जा चुके हैं।
  7. TsMadaan: यह चैनल मुख्य रूप से स्वास्थ्य, कैरियर, मन, परिवार, समाज और आत्मा से संबंधित वीडियो पोस्ट करता है। इस चैनल के फिलहाल 7.82 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
  8. डॉ विवेक बिंद्रा: डॉ विवेक बिंद्रा ग्लोबल एकेडमी फॉर कंसल्टिंग एंड ट्रानिंग के संस्थापक हैं। उनके चैनल का नाम “डॉ विवेक बिंद्रा: मोटिवेशनल स्पीकर” है। वह मुख्य रूप से व्यवसाय से संबंधित वीडियो और व्यवसाय पर केस स्टडी पोस्ट करते है। डॉ बिंद्रा के चैनल में 9.81 मिलियन सब्सक्राइबर हैं ।
  9. निशा मधुलिका: निशा मधुलिका फूड रेसिपी वीडियो पोस्ट करती है। निशा मधुलिका के 7.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं और इन्होने करीब डेढ़ हजार वीडियो पोस्ट किये हैं।
  10. विद्या अय्यर: विद्या अपने यूट्यूब चैनल की वजह से विद्या वॉक्स (Vidya Vox) के नाम से मशहूर हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर म्यूजिक वीडियो पोस्ट करती है। उनके 6.23 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
  11. अजय नागर: अजय नागर का चैनल CarryMinati है। उन्होंने मुख्य रूप से वहां रोस्टिंग वीडियो पोस्ट किए हैं। उन्होंने अब तक कुल 159 वीडियो पोस्ट किए जिनमें कुछ उनके मूल वीडियो भी शामिल हैं। CarryMinati के वर्तमान में 8.21 मिलियन सब्सक्राइबर हैं ।
  12. हर्ष बेनीवाल: हर्ष बेनीवाल कॉमेडी श्रेणी में एक भारतीय Youtuber हैं। वह कॉमेडी वीडियो पोस्ट करते हैं। उनके चैनल Harsh Beniwal पर कुल 6.73 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
  13. कबीता सिंह: कबीता सिंह का चैनल का नाम Kabita's Kitchen है। कबिता सिंह मुख्य रूप से खाद्य व्यंजनों के वीडियो पोस्ट करती हैं। उनके चैनल पर 4.0 मिलियन सब्सक्राइबर और 640 मिलियन व्यूज हैं।
  14. नारायण रेड्डी: नारायण रेड्डी चैनल दादाजी रसोई के मालिक हैं। वह यूट्यूब पर भोजन बनाने के लिए वीडियो पोस्ट करते है दादाजी रसोई में 5.65 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
  15. श्रुति अर्जुन आनंद: वह अपने चैनल Shruti Arjun Anand पर लाइफस्टाइल और ब्यूटी से जुड़े वीडियो पोस्ट करती है। श्रुति के वर्तमान में 5.32 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

GO TOP