फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल को रिसीव करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस रवाना हो गए हैं। दशहरे के मौके पर भारतीय वायुसेना को राफेल लड़ाकू विमान मिलेगा, इसके वायुसेना में शामिल होने से भारत की ताकत और भी अधिक बढ़ जाएगी। इन विमानों के लिए अत्याधुनिक मिसाइल तैयार करने वाली यूरोपियन कंपनी MBDA ने बताया कि भारत को दिए जाने वाले लड़ाकू विमान ताक़तवर होंगे, भारतीय वायुसेना को ऐसी ताकत देंगे, जो पहले कभी ना थी।

कंपनी के मुताबिक, सबसे अत्याधुनिक मिसाइल इस विमान में लगी होगी जो कि दुश्मन को तबाह कर सकेगी। इसमें जो 2 मिसाइलें लगेंगी वो Meteor और Scalp missile होंगी जिससे एयर-टू-एयर मिसाइल, विजुअल रेंज जैसी ताकत होंगी, जो भारत को प्राप्त 36 राफेल विमान में होंगी।

MBDA के भारत प्रमुख लॉइक पिडेवाचे ने कहा कि नई कैपेबिलिटी वाला राफेल विमान भारत को मिलेगा, इसमें ऐसी टेक्नोलॉजी होगी जो ‘पहले भारत के पास नहीं थी। इसके आने से इससे भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ जाएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राफेल रिसीव करने से पहले MBDA का यह बयान आया है। भारत को जो राफेल दिए जाने वाले है उसे फ्रांस की दसॉल्ट कंपनी निर्मित कर रही है। MBDA के अनुसार, राफेल विमान बहुत शानदार है और जब इसमें सभी हथियार लग जाएंगे तो यह भारत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होगा। कंपनी के अनुसार मेट्योर मिसाइल को दुनिया की सबसे शानदार विजुअल रेंज और स्कल्प को सबसे मारक स्ट्राइक के लिए जाना जाता है।