दुनिया के कई देशों में अलग अलग नामों से मनाई जाती है दिवाली, जाने कौन से देशों में होता है ऐसा

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
दुनिया के कई देशों में अलग अलग नामों से मनाई जाती है दिवाली, जाने कौन से देशों में होता है ऐसा

हमारे देश में दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। आपको बता दें कि दिवाली हमारे देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी मनाई जाती है बस उन देशों में इस त्यौहार का नाम थोड़ा अलग होता है। आइये जानते है कि वह देश कौन से है जहाँ दिवाली मनाये जाते हैं।

बर्मा: यह पर्व राष्ट्रिय उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यहाँ पर विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा भी की जाती है। लोग नये कपडे पहन कर नाचते गाते है।

नेपाल: यह पर्व नेपाल में “तिहार” के नाम से मनाया जाता है। यहाँ पहले दिन को कक दिवस और दूसरा दिन शवान दिवस कहा जाता है ।

इग्लैंड: दीपावली जैसा ही पर्व इग्लैंड में भी मनाया जाता है और इसे वहां “गार्ड फ़ास्ट डे” के नाम से जाना जाता जाता है। इस दिन पटाखे जलाकर उत्सव मनाया जाता है।

मलेशिया: यहाँ घरो की साफ सफाई करके सजावट की जाती है। साथ ही मिट्टी के दीपक को जला कर घर सजाया जाता है और ख़ुशियाँ मनाई जाती है।

फ्रांस: फ्रांस में क्रांतिकारी दिवस पर दीपोत्सव मनाया जाता है। इस दिन घरों को सजाकर रोशनी की जाती है।

गुआना: यहाँ भी घरों को खूब सजाया जाता है ।  इस दिन रग बिरंगे बैलून उड़ाए जाते है। साथ ही आतिशबाजी की जाती है।

दक्षिण अमेरिका: इस पर्व को दक्षिण अमेरिका में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है।

चीन: इस पर्व को चीन में भी मनाया जाता है। कुछ दिन पहले से ही इसकी तैयारियाँ शुरू हो जाती है। घरों को सजाया जाता है।  

जापान: इस पर्व को जापान में भी मनाया जाता है। इस दिन यहाँ घरों को सजाया जाता है।

GO TOP