शौहर ने सुहागरात के दिन पत्नी को किया ऐसा प्रताड़ित की उसे जाना पड़ा अस्पताल

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
शौहर ने सुहागरात के दिन पत्नी को किया ऐसा प्रताड़ित की उसे जाना पड़ा अस्पताल

हरिद्वार का एक मामला सामने आया है जिसमे एक नवविवाहित युवती को उसके पति ने ही प्रताड़ित किया। शादी के दो माह के बाद ही विवाहिता को उसके शौहर ने तलाक दे दिया। जिसके बाद विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने व हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

विवाहिता ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले ही उसका निकाह सहारनपुर जनपद के एक गाव के निवासी के साथ हुआ था। उसने बताया की निकाह के तुरंत बाद ही जब वह ससुराल जा रही थी तब उसके पति ने उससे कहा कि वह उसे पसंद नहीं है।

इतना ही नहीं सुहागरात के दिन उसके पति ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। साथ ही लोहे की रॉड से यातनाएं भी दी। जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती भी करवाना पड़ गया। यह सिलसिला यही ख़त्म नहीं हुआ बल्कि उसके ससुराल वाले भी उसे प्रताड़ित करते रहे।

वह इसके बाद अपने मायके आ गयी और 20 जून को जब उसके ससुराल वाले उसे ले जाने के लिए आये और ज़बरदस्ती उसे गाड़ी में बिठाने लगे तब विवाहिता ने इसका विरोध किया। ससुराल जाने से मना करने पर ससुराल वालों ने उसके दुपट्टे से उसका ही गला दबाने का भी प्रयास करने लग गए।  जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगो के आकर उसे बचाया।

इस पूरी घटना के दौरान महिला के पति ने उसी समय गुस्से में आकर तीन तलाक बोल दिया। तीन तलाक देने के बाद पति उस महिला को वहीं छोड़कर चला गया। पुलिस अब इस मामले की जाँच कर रही है।

GO TOP