भगोड़े रेप आरोपी नित्यानंद ने बनाया कैलासा नाम का हिन्दू राष्ट्र, वेबसाइट पर दी जानकारी

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
भगोड़े रेप आरोपी नित्यानंद ने बनाया कैलासा नाम का हिन्दू राष्ट्र, वेबसाइट पर दी जानकारी

दुष्कर्म के आरोपी 'स्वयंभू बाबा' नित्यानंद देश से फरार है। उन पर कर्नाटक में दुष्कर्म, अपहरण एवं गुजरात में उत्पीड़न के केस दर्ज है। पुलिस ने 22 नवंबर को गुजरात स्थित आश्रम की छानबीन की थी परन्तु पुलिस को नित्यानंद के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला था।

अब इस 'स्वयंभू बाबा' नित्यानंद ने अपना खुद का एक देश बना लिया है। इसकी जानकारी इंटरनेट पर वेबसाइट से मिली है। इस वेबसाइट के अनुसार इस देश का नाम 'कैलासा' है। यह देश उन हिन्दुओं के लिए जो दूसरे देश में अपने अधिकार खो चुके है। इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि हिंदू साम्राज्य 'कैलासा' दुनिया के किस कोने में है। इस वेबसाइट पर इस देश के बारे में कई अहम जानकारी मौजूद है।

वेबसाइट पर इस देश के उद्देश्य भी दर्ज है। इस हिन्दू राष्ट्र का मकसद है हिन्दू धर्म की रक्षा करना एवं मानवता के प्रति लोगों को जागरूक करना। इस देश का एक अलग पासपोर्ट, झंडा, सरकारी विभाग, भाषा, स्कूल है साथ ही साथ अन्य सभी जरुरत के संस्थान भी यहाँ है।

इस देश की आबादी 10 करोड़ के आस पास बताई जा रही है। इस देश की प्राथमिक भाषा अंग्रेजी, फिर संस्कृत और तीसरी मूल भाषा तमिल है। इस देश का एक ध्वज है जिसका नाम ऋषभ है, इस ध्वज का आकर त्रिकोणीय है इस ध्वज पर भगवान परमाशिवा और नंदी बैल की तस्वीर बनी हुई है। इस देश का राष्ट्रीय पशु नंदी बैल तथा राष्ट्रीय पुष्प कमल है। इस देश का एक राष्ट्रीय वृक्ष और राष्ट्रीय पक्षी भी है।

GO TOP