डोनाल्ड ट्रम्प की अगुआई में 3 दिन पहले से व्हाइट हाउस में शुरू हो जाएगा दिवाली का जश्न

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
डोनाल्ड ट्रम्प की अगुआई में 3 दिन पहले से व्हाइट हाउस में शुरू हो जाएगा दिवाली का जश्न

दिवाली अब आने ही वाली है, ऐसे में ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में इसकी तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही हैं। इसी कड़ी में बताया जा रहा है की दुनिया के सबसे ताकतबर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार बृहस्पतिवार (24 अक्टूबर) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाएंगे। इस बार भारत में दीपोत्सव मनाए जाने से तीन दिन पहले ही व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न शुरू हो जाएगा। गौरतलब है की  व्हाइट हाउस में यह ट्रंप तीसरी दिवाली होगी, इससे पहले भी वे दो बार दिवाली का जश्न व्हाइट हाउस में मना चुके हैं। बता दें की व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की इस परंपरा की शुरुआत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वर्ष 2009 में की थी।

व्हाइट हाउस के परवक्त के अनुसार ट्रंप दिवाली के इस आयोजन की शुरुआत बृहस्पतिवार को दीप जलाने की रस्म के साथ करेंगे। इस आयोजन से जुड़ी कोई अन्य जानकारी अभी तक नहीं आई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पहली बार दिवाली का आयोजन साल 2017 में किया था। इसका आयोजन उन्होंने व्हाइट हाउस के अपने ओवल कार्यालय में किया था। इस आयोजन के दौरान उनके प्रशासन के सदस्य और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं का एक विशिष्ट समूह भी उपस्थित रहा था।

साल 2017 के बाद पिछले साल यानी 2018 में भी ट्रंप ने अमेरिका के लिए भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को दिवाली आयोजन के लिए आमंत्रित किया था। इस बीच अमेरिका में दिवाली का जश्न शुरू हो चुका है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ शनिवार को दिवाली मनाई।

GO TOP