अपनी राशि के अनुसार चुने धनतेरस पर क्या खरीदना रहेगा आपके लिए सबसे शुभ

Go to the profile of  Prabhat Sharma
Prabhat Sharma
1 min read
अपनी राशि के अनुसार चुने धनतेरस पर क्या खरीदना रहेगा आपके लिए सबसे शुभ

धनतेरस के दिन से ही दीपावली शुरू हो जाती है। इस दिन सौभाग्य और सुख की वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक इस दिन भगवान धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इसे धनतेरस कहा जाता हैं।

परिवार की मंगलकामना के लिए धनतेरस की शाम यम नाम का दीपक जलाया जाता है। इस दिन की  ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ उसी के प्रतीक के रूप में सौभाग्य वृद्धि, ऐश्वर्य वृद्धि के लिए बर्तन खरीदने की परंपरा शुरू हो गयी।

हर कोई यह चाहता है कि उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे। बता दें कि धनतेरस के दिन खरीदी गई कोई भी वस्तु 13 गुना अधिक फलदायी होती है। आइये जानते हैं धनतेरस पर आपकी राशि के लिए क्या खरीदना सबसे शुभ रहेगा।

मेष राशि:  इस दिन मेष राशि वाले लोग पीतल के बर्तन खरीदें। यदि पार्टनर को गिफ्ट देना चाहते हैं तो सफेद या चांदी धातु का हार ले सकते हैं।

वृष राशि: चांदी का कलश खरीदना वृष राशि के लोगों के लिए फलदायी रहेगा। इसके अतिरिक्त जीवन साथी के लिए सोने की चूड़ी या फिर अंगूठी ले सकते हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के लोग धनतेरस पर सफेद धातु के श्री यंत्र या गणेश खरीद सकते हैं और कांसे का बर्तन खरीदना भी उत्तम रहेगा। साथ ही जीवन साथी के लिए पीले पुखराज की अंगूठी खरीदें।

कर्क राशि: इस राशि के लोग अपने पार्टनर के लिए हीरे या मोती की अंगूठी खरीद सकते हैं। इसके अलावा पारद का शिवलिंग खरीदना भी उत्तम रहेगा।

सिंह राशि: इस राशि के लोग अपने घर के मंदिर के लिए लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति को सोने या पीले धातु के रूप में खरीदे। इसके अतिरिक्त जीवनसाथी के लिए सोने या पीले पुखराज का लॉकेट लें।

कन्या राशि: इस राशि के लोग घर के मंदिर के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश, पारद या सोने के श्रीयंत्र भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा जीवनसाथी के लिए चांदी का आभूषण ले सकते हैं।

तुला राशि: इस राशि के लोग अपने घर के मंदिर के लिए चांदी का श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख खरीदे और जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला या कंगन खरीदें।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग पीली धातु का दीपदान और तांबे का कलश भी खरीद सकते हैं और जीवनसाथी के लिए मोतियों की माला ले सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के लोग पीली धातु या मूंगे का सामान ले।

मकर राशि: इस राशि के लोग जीवनसाथी के लिए हीरे या फिर चांदी की कोई वस्तु खरीद सकते हैं इसके अतिरिक्त बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज जैसी चीजे ख़रीद सकते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के लोग घर के मंदिर हेतू सफेद धातु या चांदी का दीप दान लें और यह लोग जीवनसाथी के लिए सोना माणिक्य या पुखराज की अंगूठी भी खरीद सकते हैं।

मीन राशि: इस राशि के लोग अपने लिए पीला पुखराज ले सकते हैं। गणेश, सरस्‍वती की प्रतिमा और तांबे का कलश, सफेद धातु या चांदी का पिरामिड खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा और जीवनसाथी के लिए पन्ने या हीरे की अंगूठी भी लें।

GO TOP