आज लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानिए किन किन राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
आज लगने वाला है चंद्र ग्रहण, जानिए किन किन राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव

आज यानि 16 जुलाई को साल 2019 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जो की गुरु पूर्णिमा के दिन लग रहा है। ऐसा फिर से 149 साल के बाद गुरु पूर्णिमा के मौके पर देखने को मिलेगा। यह चंद्र ग्रहण गुरु पूजन में बाधक रहने वाला है इस कारण चंद्र ग्रहण को दुर्लभ और ऐतिहासिक माना जा रहा है।

शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लग जाता है। इस वजह से इस चंद्रग्रहण का सूतक आज शाम 4 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 17 जुलाई सुबह 4:40 मिनट पर खत्म होगा। जबकि चंद्र ग्रहण 1:32 मिनट पर शुरु होकर सुबह 4:30 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण की अवधि दो घंटे अठावन मिनट की रहेगी।

ज्योतिषियों के अनुसार इस चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है। जानते  हैं किस राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि से चंद्र ग्रहण नवम भाव में पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव ला सकता है साथ ही इसके कारण आपकी तबियत भी बिगड़ सकती है और आपके कार्यों में देरी भी हो सकती है।  

उपाय:  पूजा पाठ करे नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

वृषभ राशि

यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि के अष्टम भाव में  होने के कारण आपके ससुराल पक्ष से बात को बिगड़वा सकता है। साथ ही कोई दुर्घटना भी घट सकती है।  

उपाय: पंचाक्षरी स्तोत्र का पाठ करे और ॐ नमः शिवाय मन्त्र का तीन माला जाप करें।

कर्क राशि

यह चंद्रग्रहण कर्क राशि से छठे भाव में होने के कारण कठिनाइयाँ आ सकती है साथ ही यह रोग और ऋण में वृद्धि कर सकता है। अकारण ही किसी अपने से शत्रुता भी हो सकती है।  

उपाय: अपनी माता के चरण स्पर्श करें। शिवलिंग पर दाएं हाथ से शहद चढ़ाएं और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि से पंचम भाव में आपकी पेट की समस्याएं पैदा कर सकता है। प्रेम संबंधों में दरार उत्पन्न हो सकती है।  

उपाय: भगवान शिव शंकर की पूजा करें और अपने घर की उत्तर पूरब दिशा को सदैव साफ रखें।

कन्या राशि

चतुर्थ भाव में यह चंद्र ग्रहण आपकी माता के स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। वाहन दुर्घटना भी करवा सकता है।

उपाय: ॐ सोम सोमाय नमः मन्त्र 3 माला जाप करें तथा मन मे चिंता न आने दें।

तुला राशि

तीसरे भाव में यह चंद्र ग्रहण अपने छोटे भाई बहनों से विवाद पैदा करवा सकता है। चोट भी लगवा सकता है।

उपाय: सभी लोग सफेद चीजों का दान करें जैसे सफेद कपड़ा चावल आदि

वृश्चिक राशि

इस राशि के दूसरे भाव में चंद्र ग्रहण अकारण ही परिवार में क्लेश करवा सकता है। साथ ही दूषित खाना बीमार बना सकता है।

उपाय: कच्चे दूध से रुद्राभिषेक करवाए और शुद्ध भोजन ही करें।

धनु राशि

चंद्र ग्रहण के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। यह दांपत्य जीवन में खटास ला सकता है।

उपाय: चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा और भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें तथा ॐ मन्त्र 108 बार जपें।

मकर राशि

राशि के 12 वें घर में यह चंद्र ग्रहण से खर्च बहुत अधिक बढ़ सकता है और आँखों की परेशानी बढ़ सकती है।

उपाय: दवा वस्त्र ज़रूरतमंद लोगों को दान करें और नमः शिवाय मंत्र का ग्रहण काल मे जाप करें।

कुंभ राशि

राशि से 11 वें घर में यह चंद्र ग्रहण लाभ में कमी करवा सकता है। कार्यों में देरी भी हो सकती है.

उपाय: शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करें।

मीन राशि

दशम भाव में यह चंद्रग्रहण आपके कैरियर में परिवर्तन ला सकता है.

उपाय: सफेद चीजों के दान के साथ चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें और माता को कोई सफेद चीज उपहार में दे।

GO TOP