कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक ठोक बना दिए महा-रिकॉर्ड

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक ठोक बना दिए महा-रिकॉर्ड

विराट कोहली की कप्तानी में खेले जा रहे 50वें टेस्ट ने उन्हें पार्टी करने के कई अवसर दे दिए हैं। पुणे टेस्ट में विराट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक जमाया है। उन्होंने टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने करियर का 7वां दोहरा शतक पूर्ण किया। इसके अलावा विराट ने अपने करियर का उच्चतम स्कोर (नाबाद 254 रन, 336 गेंदें, 33 चौके, 2 छक्के) भी प्राप्त किया। पहले उनका उच्चतम स्कोर 243 था। किसी भी भारतीय कप्तान का यह सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली पारी 601/5 के स्कोर पर घोषित कर दी।

कप्तान के रूप में सर्वाधिक दोहरा शतक लगाने में विराट कोहली ने अपने रिकॉर्ड को और पुख्ता किया। इसके बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का नाम है कप्तान के तौर पर उन्होंने 5 दोहरे शतक जमाए थे।

कप्तान के तौर पर विराट ने अपना पहला दोहरा शतक जुलाई 2016 में बनाया था उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा टेस्ट में 200 रन बनाए। दिसंबर 2017 में कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ छठा दोहरा शतक लगाकर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया था।

कप्तान के तौर पर दोहरे शतकों की बात की जाए, तो विराट कोहली के नाम सर्वाधिक 7 है फिर ब्रायन लारा के नाम 5 दोहरे शतक, डॉन ब्रैडमैन, माइकल क्लार्क और ग्रीम स्मिथ के खाते में 4-4 दोहरे शतक, ग्रेग चैपल, महेला जयवर्धने, स्टीफन फ्लेमिंग, ब्रेंडन मैक्कुलम और बॉब सिंपसन ने 3-3 दोहरे शतक जमाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरे शतक में डॉन ब्रैडमैन सबसे आगे हैं। अपने करियर में उन्होंने 12 दोहरे शतक जड़े थे। फिर श्रीलंकाई धुरंधर कुमार संगकारा ने 11, ब्रायन लारा ने 9 दोहरे शतक लगाए। अब कोहली 7 शतकों के साथ वॉली हेमंड और महेला जयवर्धने के साथ साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

GO TOP