देश में आये दिन नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आने लगे है हाल ही में बिहार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे कुछ लोग नाबालिग लड़कियों से ज़बरदस्ती देह व्यापर करवा रहे थे। बिहार के भोजपुर की जिला पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है जिसमे एक आदमी और एक औरत है। अभी महिला का जीजा फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ख़बरों के अनुसार पुलिस ने दोनों आरोपितों से जब पूछताछ की तो पुलिस को इन्होंने बताया कि उसके भोजपुर के किसी विधायक से संबंध थे अधिकतर वह विधायक के पास जाती थी। महिला द्वारा दिए गए इस बयान को आधार मानकर विधायक के बारे में जानकारी जुटाने के कोशिश कर रही है। पुलिस ने इन दोनों के बताये हुए ठिकाने पर छापा मारकर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और अब उनसे पूछताछ भी की जा रही है।

ग़ौरतलब है कि पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी एक 12 वर्षीय लड़की ने दी है। इस नाबालिग लड़की को पिछले महीने नगर थाना क्षेत्र में अपने ही मोहल्ले में रहने वाली एक महिला जिसका नाम 'लाली' है के पास पहुंचाया गया था। लड़की ने संघर्ष किया और किसी तरह पटना से अपने घर पहुंची। लड़की ने परिजनों को पूरी जानकारी दी तब जा कर परिजन ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

पीड़ित बच्ची ने पुलिस को जानकारी देते हुए कहा कि "पटना में उससे एवं अन्य लड़कियों को देह व्यापार का धंधा करवाने के लिए विधायक एवं इंजीनियर समेत अन्य वीआईपी के यहाँ पर भेजा जाता था, जिसके बदले उन्हें बहुत कम पैसे मिलते थे। इतना ही नहीं, बच्ची ने ये भी बताया कि आरोपित महिला इन किशोरियों को डिमांड के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ एवं दिल्ली भी लेकर जाती थी। यहाँ उनके साथ जबरन देह-व्यापार कराया जाता था।"

इस पूरे मामले में पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम, दुष्कर्म एवं पोस्को एक्ट के तहत सभी आरोपियों पर कार्यवाही की है। आरोपी महिला अनीता से पूछताछ की तब उसने बताया कि वह "संजय पासवान उर्फ पंडित उर्फ जीजा के कहने पर लड़कियों को गलत काम के लिए भेजती थी। अनीता के मुताबिक उससे खुद भी देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था। धंधे में लिप्त लड़कियों को पटना के रामलखन पथ स्थित भोजपुर कॉलनी में रखा जाता था। यहीं से संजय पासवास इन लड़कियों को आला अफसरों के पास भेजता था। अनीता के मुताबिक एक महीने के भीतर उसने नाबालिग बच्ची को आरा के इंजीनियर के पास और विधायक के फ्लैट पर भेजा था।"