देश में देह व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लोग नए नए एक्सपेरिमेंट कर रहे है जो की गलत है। अब हाल ही में राजधानी दिल्ली में स्थित नंद नगरी के इलाके में महिला आयोग ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश किया है। महिला आयोग की कार्यवाही के बाद पुलिस ने एक महिला व उसके पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 15 वर्षीय किशोरी व एक महिला को इन लोगों से मुक्त करवाया।

उपरोक्त विषय में महिला आयोग ने बताया की उनकी हेल्पलाइन 181 पर किसी ने फ़ोन करके जानकारी दी की उनकी 20 वर्षीय बेटी कृष्णा नगर से लापता है। तो महिला आयोग की मदद से परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। तत्पश्चात महिला आयोग मामले में जांच की जानकारी लेने के लिए लड़की के घर पहुंची जहाँ लड़की की बहन ने बताया कि उसकी एक दोस्त है जो उसके साथ काम करती है और वो कुछ नहीं बता रही है।

महिला आयोग की टीम उसी समय लड़की की दोस्त के घर पहुंची और उससे मिली तो उसने बताया कि नंद नगरी में कुछ लोग ऑनलाइन सेक्स रैकेट चल रहा है। वहां पर करीब 15 से 20 लड़कियों से ज़बरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा है। वह खुद भी वहां पर कुछ दिन रही थी और उससे सोशल मीडिया प्लेटफार्म IMO पर 10 से सुबह 6 बजे के बीच अश्लील वीडियो कॉल करवाई जाती थी। जैसे-तैसे वह 16 वर्षीय लड़की वहां से निकलने में सफल रही। उसके बाद वह 16 वर्षीय लड़की महिला आयोग के साथ रात 9:30 बजे उस जगह पर पहुंची जहाँ यह देह व्यापार हो रहा था।

मौके पर पहुंचने के बाद वहां मौजूद किशोरी और महिला ने जानकारी दी की यह लोग उन्हें अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर करते है। इन दोनों को नशीला पदार्थ खिलाकर इनके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। मौके से पुलिस को फ़ोन, कई सिमकार्ड, आधार कार्ड, सेक्स टॉय, मेमोरी कार्ड और पासपोर्ट मिले है जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है।