लंदन में भोजपुरी गाने "लॉलीपॉप लागेलू" पर थिरके विदेशी, वीडियो हुआ वायरल

Go to the profile of  Rishabh Verma
Rishabh Verma
1 min read
लंदन में भोजपुरी गाने "लॉलीपॉप लागेलू" पर थिरके विदेशी, वीडियो हुआ वायरल

संगीत की कोई भाषा नहीं होती है इसीलिए कभी पूरी दुनिया में कोरियन गाना गंगनम स्टाइल फेमस हो जाता है तो कभी स्पेनिश गाना डेसपेसीटो फेमस हो जाता है। जहाँ तक बात भाषाओं की करें तो सिर्फ भारत में हजार से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं और उनके गीत भी प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक भाषा है भोजपुरी जिसके गाने आजकल हर तरफ बहुत सुनाई देते हैं। मूलतः पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार में बोली जाने वाली इस भाषा में गाये गए कुछ गाने तो विदेशों में भी खूब सुने जाते हैं। इन्हीं गानों में से एक गाना है "लॉलीपॉप लागेलू" जो पिछले करीब दस साल से लगातार लोगों के बीच में प्रसिद्ध है और आज भी खूब सूना जाता है।

आजकल भोजपुरी गानों के क्रेज बहुत बढ़ गया है। बर्थडे पार्टी हो या शादी समारोह आपको भोजपुरी गानों की धुन हर तरफ सुनाई देगी। आजकल भारत में बॉलीवुड के गानों से भी ज्यादा डीजे पर भोजपुरी तथा हरियाणवी भाषा के गाने सुनने को मिल जाते हैं।  कई लोग तो भाषा नहीं समझने के बाद भी इसका मजा लेते हैं और इन गानों पर जमकर थिरकते हैं। भोजपुरी का क्रेज अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी देखने को मिलने लगा है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे विदेशी लोग प्रसिद्ध भोजपुरी गाने "लॉलीपॉप लागेलू" पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

This is London ❤️😏

Posted by BabaChu on Wednesday, June 12, 2019

भोजपुरी गाने का यह वायरल वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और हर कोई इस वीडियो को शेयर कर रहा है। लोग इस वीडियो को देख रहे हैं और काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एक ट्रक नजर आता है जिसपर कुछ लोग तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं और उस ट्रक के आस पास हजारों विदेशी लोगों की भीड़ भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है।

गौरतलब है की इस मशहूर भोजपुरी गाने "लॉलीपॉप लागेलू" को भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक पवन सिंह ने 10 साल पहले गाया था। कहा जाता है की शुरुआत में यह गाना इतना प्रसिद्ध नहीं हुआ पर धीरे धीरे यह लोगों के जुबान पर चढ़ने लगा। आज यह गाना लोगों के जुबान पर ऐसा चढ़ गया है की उतरने का नाम नहीं ले रहा है। गायक पवन सिंह अपने लाइव कॉन्सर्ट और दूसरे शोज में भी कई बार ये गाना गुनगुनाते हुए नजर आते हैं। इस गाने की जबरदस्त बीट्स की वजह से लोग इस गाने पर पूरे उत्साह के साथ थिरकते हुए दिखाई देते हैं।

GO TOP