जापान में हुआ सेब के वजन के बराबर का बेबी बॉय, अब अपने घर जाने के लिए है तैयार

Go to the profile of  Punctured Satire
Punctured Satire
1 min read
जापान में हुआ सेब के वजन के बराबर का बेबी बॉय, अब अपने घर जाने के लिए है तैयार

जापान के टोक्यो शहर में एक बहुत दिलचस्प मामला देखने को मिला है। यहाँ पिछले साल अक्टूबर महीने में एक ऐसे बेबी बॉय ने जन्म लिया जिसका वजन महज एक सेब के बराबर है। इस बच्चे का नाम रयुसुके सेकिये रखा गया है। जन्म के समय इस बच्चे का वजन 258 ग्राम था। इस बच्चे ने इससे पहले के सबसे कम वजन वाले बेबी बॉय का रिकॉर्ड (258 ग्राम) तोड़ दिया है। अब ये बच्चा बाहरी दुनिया में अपने कदम रखने के लिए तैयार हो चुका है। इसकी माँ तोशिको ने इसे हाई ब्लड प्रेशर के चलते महज 24 सप्ताह और 5 दिन में ही इसे जन्म दे दिया था।

टोक्यों के एक अस्पताल में जन्म के समय इस बच्चे की लंबाई 22 से.मी. और वजन 258 ग्राम था। इस बच्चे का वजन कम होने के कारण इसे अति गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था। उसे ट्यूब या रुई के ज़रिये दूध पिलाया जाता था। 7 महीने तक लगातार चिकित्सीय निगरानी में रखने के बाद उसका वजन बढ़कर 3 किलो हो गया है। अब उसे नागानो चिल्ड्रन हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

इस बच्चे की माँ तोशिको ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जन्म के समय वह बहुत छोटा था और लगता था कि स्पर्श करने से ही टूट जायेगा। तोशिको ने कहा, “अब वह दूध पीता है। हम उसे नहलाते हैं। मैं खुश हूँ कि मैं उसे बड़ा होते देख पा रही हूँ।”

विशेषज्ञों के अनुसार 1 किलो से कम वजन के बच्चों में हार्ट फेलियर का खतरा होता है। उन्हें सांस लेने में कठिनाई हो सकती है साथ ही अल्पविकसित अंगों के कारण गंभीर संक्रमण का खतरा पैदा हो जाता है। हांलाकि जापान में कम उम्र के बच्चों के जीने की संभावना में 90% तक होती है लेकिन कम वजन में पैदा होने वाले बच्चों की संख्या में इज़ाफा हुआ है।

गौरतलब है कि यू एस की यूनिवर्सिटी ऑफ़ लोवा के रिकॉर्ड के अनुसार सबसे कम वजन की बेबी गर्ल का रिकॉर्ड जर्मनी के एक बच्ची के नाम है। रिकॉर्ड के अनुसार जन्म के समय इस बच्ची का वजन महज 252 ग्राम था।

GO TOP